Homeदेश-समाजबिजली को लेकर मुजफ्फरनगर में दो पक्ष भिड़े, ग्राम प्रधान फजरूद्दीन और उसका बेटा...

बिजली को लेकर मुजफ्फरनगर में दो पक्ष भिड़े, ग्राम प्रधान फजरूद्दीन और उसका बेटा असलान गिरफ्तार

एसएसपी ने बताया कि कुछ लोगों ने एक खास क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी थी, जिसके कारण झड़प हुई। तनाव को देखते हुए गाँव में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के तुल्हेड़ी गाँव में मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प में 10 लोग घायल हो गए। ग्राम प्रधान फजरुद्दीन और उसके बेटे असलान को घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार (सितंबर 8, 2019) को इसकी जानकारी दी।

घटना शनिवार (सितंबर 7, 2019) रात की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच बिजली की आपूर्ति को लेकर झड़प हुई। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने एक खास क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी थी। जब उस पक्ष के लोगों ने इस पर आपत्ति जताई तो दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई। झड़प में तकरीबन 10 लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

एसएसपी ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रण में किया। उन्होंने बताया कि तनाव को कम करने के लिए गाँव में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

इसके साथ ही मुजफ्फरनगर में ही एक अन्य घटना में पुलिस ने रविवार (सितंबर 8, 2019) दोपहर को छापा मारा और अवैध शराब का निर्माण करने वाली दो कंपनियों को सील कर दिया। पुलिस ने एक सिविल लाइंस में और दूसरा छपार में स्थित शराब की दुकान पर छापा मारा। पहली छापेमारी सिविल लाइंस थाने के अंतर्गत सुजरु चुंगी के पास हुई थी। मुखबिर द्वारा सूचना मिलने के बाद सिविल लाइंस पुलिस की टीम ने परिसर में छापा मारा और अवैध शराब बनाने और बेचने के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया।

खबर के मुताबिक, आरोपितों की पहचान नौशाद, बारू, तालिब, इमरान और शहजाद के रूप में हुई। वे हरियाणा से शराब की तस्करी करते थे, इसे पानी और यूरिया के साथ मिलाते थे और महंगे ब्रांड के बोतलों में भरकर बेचते थे। वहीं, दूसरी जगह छपार में छापेमारी के दौरान रामदास और रणवीर को गिरफ्तार किया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

पटरियों पर अब हाइड्रोजन की ताकत, पहली फ्यूल सेल ट्रेन का जिंद-सोनीपत ट्रैक पर हाई स्पीड ट्रायल सफल: जानिए कैसे बदलेगा भारतीय रेलवे का...

जिंद-सोनीपत रेलखंड पर भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सफल ट्रायल पूरा हुआ। जल्द यात्री सेवा शुरू होगी, जिससे स्वच्छ परिवहन को नई दिशा मिलेगी।

बलिदानियों के सम्मान को भी कॉन्ग्रेस ने बनाया प्रोपेगेंडा, मोदी सरकार को घेरने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर फैलाया झूठ: जानें- क्या है ‘एक...

जिन बलिदानियों के नाम सरकार द्वारा छुपाने का दावा कॉन्ग्रेसी नेता पवन खेड़ा कर रहे हैं, वे नाम पहले से ही देश के सामने आ चुके थे।
- विज्ञापन -