Homeदेश-समाजकर्नाटक: शिवमोगा में विस्फोटक ले जा रही लॉरी में धमाका, 8 लोगों की मौत

कर्नाटक: शिवमोगा में विस्फोटक ले जा रही लॉरी में धमाका, 8 लोगों की मौत

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विस्फोट इतना तेज था कि घरों की खिड़की के शीशे टूट गए और सड़कों पर भी दरार पैदा हो गईं। धमाके से ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया हो।

कर्नाटक के शिवमोगा जिला स्थित हुनासोडु गाँव में बृहस्पतिवार (जनवरी 21, 2021) रात एक रेलवे क्रशर साइट पर हुए डायनामाइट विस्फोट में कम से कम आठ लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है।

जिला कलेक्टर केबी शिवकुमार के अनुसार, रात करीब 10.30 बजे बजरी क्रशर के पास भीषण विस्फोट हुआ, जिससे न केवल शिवमोगा, बल्कि पड़ोसी चिकमगलूरु और दावणगेरे जिलों में भी भूकंप जैसे झटके महसूस हुए।

धमाके के बाद लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने लिखा, “शिवमोगा में जान-माल के नुकसान से आहत हूँ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द ठीक होने की प्राथना करता हूँ। राज्य सरकार प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।”

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विस्फोट इतना तेज था कि घरों की खिड़की के शीशे टूट गए और सड़कों पर भी दरार पैदा हो गईं। धमाके से ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया हो। कुछ माह पहले भी बेंगलुरू में इस तरह की संदिग्ध ध्वनि सुनाई दी थी, जिसने सभी लोगों को हैरान कर दिया था। हालाँकि, तब किसी भी तरह के किसी जान-माल का नुकसान नहीं हुआ था।

बाद में, यह सामने आया कि डायनामाइट ले जाने वाली एक लॉरी में यह धमाका हुआ। ये विस्फोटक खनन के लिए ले जाए जा रहे थे लेकिन कई लोगों की जान लेने के सेहत ही ये लॉरी भी क्षतिग्रस्त हो गई। जिले के अधिकारियों के अनुसार, मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। यह विस्फोट शिवमोगा जिले (ग्रामीण) के बाहरी इलाके हुँसुर में हुआ।

विस्फोट के तुरंत बाद, शिवमोगा एसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर जायजा लेने के लिए पहुँचे। मौके से मिले शुरुआती दृश्यों में पता चला कि विस्फोट में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

100 नाराज़ ≠ 100 वोट: भारतीय राजनीति में सिर्फ़ ‘नाराज़गी’ का फ़ैक्टर कभी निर्णायक क्यों नहीं रहा

SC/ST Act, आरक्षण, Caste census, सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की राजनीति जैसे मुद्दे निश्चित रूप से सवर्णों में असंतोष पैदा कर सकते हैं। इन प्रश्नों को खारिज करना भी राजनीतिक मूर्खता होगी।

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -