Homeदेश-समाज'मैंने उसे कहा था... UP पुलिस छोड़ती नहीं': 5 साल ध्रुव को किडनैप करने...

‘मैंने उसे कहा था… UP पुलिस छोड़ती नहीं’: 5 साल ध्रुव को किडनैप करने वाले अशफाक का रोते हुए Video

मुरादाबाद में शिखा नाम की महिला ने प्रेमी अशफाक के साथ भागने के लिए अपने 5 साल के बच्चे ध्रुव का ही अपहरण करवा दिया। पुलिस ने किडनैपिंग में शिखा और अशफाक के हाथ होने का खुलासा करते हुए बताया था कि दोनों की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई और फिर प्यार परवान चढ़ा।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में 5 साल के ध्रुव की किडनैपिंग का खुलासा होने के बाद आरोपित अशफाक की वीडियो सामने आई है। इस वीडियो में अशफाक बच्चे को किडनैप करने के लिए माफी माँग रहा है। साथ ही इस वीडियो में वह यह भी बता रहा है कि अगर शिखा (ध्रुव की माँ) उसे नहीं कहती तो वह कभी बच्चे को यूपी से बाहर नहीं लेकर जाता। वीडियो में उसके चेहरे पर यूपी पुलिस का खौफ भी साफ देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर सामने आई अशफाक की इस वीडियो में वह रोते हुए कहता है, “…तभी तो बच्चा छोड़ दिया सर मैंने, नहीं तो नहीं छोड़ता। मैंने उसे (शिखा को) बोला था कि अगर बात पुलिस तक गई तो पक्का पकड़ा जाऊँगा। कोई चांस नहीं होगा छूटने का। लेकिन उसने बोला कि नहीं ये बात पुलिस में नहीं जाएगी। तभी मैं ले गया उसे यूपी से बाहर। वरना सर मैं लेकर ही नहीं जाता। क्योंकि यूपी पुलिस छोड़ती नहीं साहब…नहीं छोड़ती है।”

बता दें कि कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में शिखा नाम की महिला ने प्रेमी अशफाक के साथ भागने के लिए अपने 5 साल के बच्चे ध्रुव का ही अपहरण करवा दिया। पुलिस ने किडनैपिंग में शिखा और अशफाक के हाथ होने का खुलासा करते हुए बताया था कि दोनों की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई और फिर प्यार परवान चढ़ा। एक दिन क्राइम पेट्रोल देखते हुए शिखा ने फिरौती के लिए यह साजिश रची, क्योंकि वह अशफाक के साथ भागना चाहती थी। अशफाक को जिम खोलने के लिए पैसे चाहिए थे।

रिपोर्ट की मानें तो शिखा ने स्वयं ही ध्रुव को समझाया था कि वह अशफाक को परेशान न करे। बाद में खुद भी आने का वायदा किया। अशफाक ने भी बच्चे को घुमाने का लालच दिया और उसे लेकर नोएडा के एक होटल में पहुँच गया। पुलिस ने अपहरण की सूचना पर जब कार्रवाई की तो घबराकर बच्चे को कौशांबी में छोड़ दिया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भगवान राम का अपमान, आजादी के नारे और तिरंगे से बदसलूकी: कॉकरोचों को ये तक नहीं पता कि वे क्यों आए हैं, पढ़ें- CJP...

कॉकरोचों के प्रदर्शन में छात्रों के मुद्दे नहीं बल्कि आजादी के नारे, डफली गैंग, तिरंगे से बदसलूकी और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान दिखा। पढ़ें रिपोर्ट।

तमिलनाडु में द्रविड़ राजनीति के ‘घृणा मॉडल’ को अन्नामलाई की चुनौती, पेरियार नहीं, कलाम हैं आदर्श: समझें- ‘We The Change’ से राष्ट्रवाद का शंखनाद...

अन्नामलाई ने कहा कि तमिल संस्कृति-भाषा पर गर्व और भारत माता के प्रति समर्पित रहना एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
- विज्ञापन -