Homeदेश-समाजहिंदू लड़की से छुपाई खुद के मुस्लिम होने की बात, शादी के बाद शारीरिक-मानसिक...

हिंदू लड़की से छुपाई खुद के मुस्लिम होने की बात, शादी के बाद शारीरिक-मानसिक शोषण: असम पुलिस ने किया गिरफ्तार

ड़िता ने बताया निकाह के बाद शख्स ने उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। निकाह के कुछ महीनों बाद उसका शौहर कथित तौर पर उससे बड़ी रकम लेकर तमिलनाडु से असम के नखुटी इलाके में भाग गया था।

असम के होजई जिले से लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। अपनी पहचान छिपाकर हिंदू महिला से शादी करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि 35 वर्षीय आरोपित मुसलमान है। महिला की शिकायत के आधार पर होजई पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लुमडिंग पुलिस थाना प्रभारी (ओसी) एसके सरमा ने शनिवार (23 अक्टूबर) को मीडिया को बताया कि महिला ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की मदद से अपने शौहर के खिलाफ होजई के पुलिस अधीक्षक के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज कराई है। असम के धेमाजी जिले की रहने वाली पीड़ित महिला ने बताया कि तमिलनाडु में साथ काम करने के दौरान वह उस शख्स के संपर्क में आई थी। महिला ने बताया कि वह होजई जिले के लुमडिंग थाने के नखुटी के 2 सरके बस्ती इलाके का रहने वाला है। उसने अपनी धार्मिक पहचान छिपाई और खुद को हिंदू बताकर उससे निकाह किया।

पीड़िता ने बताया निकाह के बाद शख्स ने उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। निकाह के कुछ महीनों बाद उसका शौहर कथित तौर पर उससे बड़ी रकम लेकर तमिलनाडु से असम के नखुटी इलाके में भाग गया था।

बताया जा रहा है कि आरोपित व्यक्ति ने इसके बाद से महिला से संपर्क नहीं किया। पीड़िता ने जब खोजबीन की तो उसे होजई के डोबोका इलाके में शौहर की वास्तविक धार्मिक पहचान और अन्य बातों का पता चला। महिला ने इसकी शिकायत होजई के पुलिस अधीक्षक बरुन पुरकायस्थ से की। पुलिस अधीक्षक ने बुधवार रात लुमडिंग थाने से एक टीम को आरोपित को उसके गाँव से पकड़ने के लिए भेजा था।

बता दें कि लुमडिंग पुलिस थाने में इससे संबंधित एक मामला दर्ज किया गया और आरोपित को उसी रात गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उसे गुरुवार को होजई की एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया। पुलिस इस मामले की विस्तृत जाँच कर रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -