Homeदेश-समाजनाम - नजमुल, शाहजहाँ और सुजल... काम - अपहरण, हत्या और डकैती... असम पुलिस...

नाम – नजमुल, शाहजहाँ और सुजल… काम – अपहरण, हत्या और डकैती… असम पुलिस से मुठभेड़ में मारे गए

एक दूसरी घटना में कोकराझार जिले में NLFB संगठन का एक पूर्व आतंकी पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश में मारा गया। वह लगभग 10 से 15 डाकुओं के गिरोह का सरदार बताया जा रहा है।

असम (Assam) के गोलपारा जिले में पुलिस ने शुक्रवार (1 अप्रैल) को एक मुठभेड़ में 3 डकैतों को मार गिराया है। मारे गए डकैतों के नाम शाहजहाँ, नजमुल और सुजल हैं। तीनों पेशेवर अपराधी बताए जा रहे हैं, जिनके खिलाफ अलग-अलग पुलिस थानों में कई मामले दर्ज हैं।

इस मुठभेड़ की पुष्टि गोलपारा जिले के एडिशनल SP मृणाल डेका ने की है। उन्होंने बताया, “हमें अपराधियों के ट्रक में छिप कर भागने की सूचना मिली थी। हमने नाकाबंदी के दौरान उन्हें रोकना चाहा। उन्होंने घेराबंदी तोड़कर भागने की कोशिश की और साथ ही पुलिस बल पर गोलियॉं भी चलाईं। जवाबी कार्रवाई में तीनों अपराधी मारे गए। मारे गए तीनों अपराधी हत्या और अपहरण जैसे कई अपराधों में शामिल थे।”

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मुठभेड़ रात लगभग 8.30 बजे हुई है। घटनास्थल गोलपारा का अगिया का अलोक बाजार क्षेत्र है। जिस वाहन में तीनों संदिग्ध सवार थे, उसमें सुपारी लदी हुई थी। पुलिस ने संदिग्ध डकैतों के वाहन को रोकने के लिए टायरों में गोली मारी थी। मुठभेड़ में घायल तीनों संदिग्धों को गोलपारा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कोकराझार जिले में भी मारा गया डाकुओं का एक सरदार

वहीं, एक दूसरी घटना में कोकराझार जिले में NLFB संगठन का एक पूर्व आतंकी पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश में मारा गया। संजुला नाम के इस अपराधी को पुलिस ने गुरुवार (31 मार्च) को गिरफ्तार किया था। वह लगभग 10 से 15 डाकुओं के गिरोह का सरदार बताया जा रहा है। पुलिस लूट का माल बरामद करने के लिए उसे अपने साथ लेकर उल्टापानी के जंगलों में गई थी। इस दौरान माल के साथ छिपाकर रखे रिवॉल्वर से उसने पुलिस पर गोलियाँ चलाईं और मौके से भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में संजुला को भी गोली लगी। उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसको मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने उस सोना, 1 लाख रुपए कैश और 7.65 mm की पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुलायम परिवार की आँखों में खटक रहा राम मंदिर, ससुर ने कारसेवकों का कराया नरसंहार-पति ने चंदाचोरी पर फैलाई नफरत: अब डिंपल यादव बोली-...

अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल ने पेपर लीक के बहाने राम मंदिर पर निशाना साधा। बोलीं की चोरी की बात सामने आने पर वहाँ बुलडोजर क्यों नहीं चला।

‘अब कोई भी खुद को रिपोर्टर बताता है’: जिन पत्रकारों को मुस्लिम भीड़ ने पीटा, उन्हें ही दिल्ली HC देने लगा नसीहत; आबिद अली...

दिल्ली हाई कोर्ट ने 16 जुलाई 2026 को पिछले साल सीमापुरी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की कवरेज के दौरान पत्रकारों पर हुए हमले के मामले में आरोपित आबिद अली और फुरकान को जमानत दे दी।
- विज्ञापन -