Homeदेश-समाज24 घंटे में RSS कार्यकर्ताओं पर 3 बार हमले: घर से लेकर कार्यालय पर...

24 घंटे में RSS कार्यकर्ताओं पर 3 बार हमले: घर से लेकर कार्यालय पर ‘PFI आतंकियों’ ने फेंके पेट्रोल बम, CCTV में कैद हुए

आरएसएस के पदाधिकारी सीतारमन ने बताया, "सुबह के 4 बजे हमें एक तेज आवाज सुनाई दी और देखा तो बाहर आग लगी हुई थी। हमें लगा कोई शॉर्ट सर्किट हुआ है लेकिन ऐसा नहीं था। हमने आग को बुझाया और पुलिस को कॉल किया। पुलिस को आरोपितों की फुटेज दे दी गई है।"

राष्ट्रीय जाँच एजेंसी द्वारा पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर की गई ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद अब पीएफआई के ‘आतंकी’ बौखलाए हुए हैं। तमिलनाडु से खबर है कि वहाँ एक और आरएसएस पदाधिकारी के घर बम फेंका गया। 24 घंटे में ये आरएसएस कार्यकर्ताओं पर पेट्रोल बम फेंके जाने की तीसरी घटना है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, चेन्नई के पास तांबरम में चितलापक्कम में आरएसएस के डिस्ट्रिक्ट सेक्रेट्री सीतारमन के आवास पर पेट्रोल बम फेंका गया। पुलिस अब ये पेट्रोल बम फेंकने वाले अज्ञात लोगों को ढूँढने का प्रयास कर रही है।

सीतारमन ने बताया, “सुबह के 4 बजे हमें एक तेज आवाज सुनाई दी और देखा तो बाहर आग लगी हुई थी। हमें लगा कोई शॉर्ट सर्किट हुआ है लेकिन ऐसा नहीं था। हमने आग को बुझाया और पुलिस को कॉल किया। पुलिस को आरोपितों की फुटेज दे दी गई है।”

इससे पहले कोयंबटूर के कोवईपुदुर में इसी तरह की एक घटना हुई थी। वहाँ भी अज्ञात लोगों ने आरएसएस के एक पदाधिकारी के आवास पर पेट्रोल बम फेंका थे। घटना में कोई घायल नहीं हुआ था लेकिन फिर भी इलाके में सुरक्षा को बढ़ा दिया गया था।

केरल के कन्नूर से भी आरएसएस के कार्यालय पर हमले की खबर आई थी। वहाँ ये घटना तब हुई, जब पीएफआई ने केरल बंद का आह्वान किया। इसके बाद दो लोग बाइक पर आए और आरएसएस कार्यालय पर बम फेंक गए। पुलिस मामले में अपनी जाँच कर रही है। आरोपित की फोटो सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है।

उल्लेखनीय है कि NIA की पीएफआई ठिकानों पर रेड के बाद से ही देश के कई इलाकों में हिंसा हो रही है। केरल में तो कई जगह पत्थरबाजी करके लोगों को घायल किया गया, कई वाहन क्षतिग्रस्त किए गए व पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया। आज पुणे से भी खबर है कि वहाँ पीएफआई के बौखलाए सदस्यों ने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए हैं।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

महरंग बलोच पर मलाला का मौन… अफगान महिलाओं के लिए मंच-मंच भाषण, लेकिन पाकिस्तानी फौज के बलोचों के दमन पर नोबेल विजेता खामोश क्यों?

दुनिया के कोने-कोने से मानवाधिकार का झंडा उठाने वाली नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला पाकिस्तान में महरंग को उम्रकैद मिलने पर मौन बैठी है।

कभी ग्रीस से लेकर गंगा तक थी दहाड़, अब सिर्फ गिर तक सीमित क्यों हैं एशियाई शेर?: पढ़ें विलुप्ति के कगार से जंगलों पर...

फिर आया 2025 का आँकड़ा। गुजरात सरकार द्वारा घोषित की गई हालिया गणना के अनुसार, राज्य में एशियाई शेरों की संख्या बढ़कर 891 तक पहुँच गई है।
- विज्ञापन -