Homeदेश-समाजJ&K: श्रीनगर और अवंतीपोरा हाई अलर्ट पर, आतंकियों के निशाने पर हैं एयरबेस

J&K: श्रीनगर और अवंतीपोरा हाई अलर्ट पर, आतंकियों के निशाने पर हैं एयरबेस

इंटेलिजेंस एजेंसियों ने इस खतरे की आशंका जताई है। सूचना मिलने के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियाँ हाइ अलर्ट पर हैं और एयरबेस की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और अवंतीपोरा में आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया गया है। एएनआई ने ट्वीट किया है कि सरकारी सूत्रों के अनुसार श्रीनगर और अवंतीपोरा एयरबेस को आतंकी अपना निशाना बना सकते हैं। इंटेलिजेंस एजेंसियों ने इस खतरे की आशंका जताई है। सूचना मिलने के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियाँ हाइ अलर्ट पर हैं और एयरबेस की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।

गौरतलब है इसी बीच जम्मू-कश्मीर के पुलवामा और शोपियाँ से खबरें आ रही हैं कि गुरुवार (मई 16, 2019) को शुरू हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 6 आतंकियों को ढेर कर दिया है। इस दौरान एक जवान भी वीरगति को प्राप्त हुआ जबकि दो अन्य के जख्मी होने की खबर हैं। आतंकियों और जवानों में हुई क्रॉस फायरिंग में एक स्थानीय युवक की भी मौत हुई है।

बता दें कि इससे पहले रविवार को शोपियाँ में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को ढेर किया था। इन आतंकियों के हिंद सीतापुर इलाके में छिपे होने की खबर मिली थी। इसके बाद इलाके की घेराबंदी की गई थी और सर्च ऑपरेशन शुरू हुए थे। इस दौरान आतंकियों ने गोलियाँ चलाईं और सेना की जवाबी कार्रवाई में मारे गए।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -