Homeदेश-समाजमालगाड़ी को प्रणाम, भारत माता के जयकारे: बालासोर में 51 घंटे बाद सेवा बहाल,...

मालगाड़ी को प्रणाम, भारत माता के जयकारे: बालासोर में 51 घंटे बाद सेवा बहाल, भावुक हो बोले अश्विन वैष्णव- अभी खत्म नहीं हुई जिम्मेदारी

अश्विनी वैष्णव ने कहा, "अब तक ट्रैक से तीन गाड़ियाँ निकल चुकी हैं। हम स्थिति को सामान्य बनाने की कोशिश कर रहे हैं। बहुत ही संवेदना के साथ जिन परिवारों के सदस्य खो गए हैं, वो जल्द से जल्द उन तक पहुँचें... यही हमारी कोशिश है। हमारा दायित्व अभी खत्म नहीं हुआ है।" 

ओडिशा के बालासोर में रेल हादसे के 51 घंटे बाद वहाँ ट्रैक से पहली माल गाड़ी गुजरी। इस दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वहीं मौजूद रहे। उन्होंने ट्रैक पर चलती ट्रेन को देखने के बाद दोनों हाथ जोड़े। वहीं अपने साथियों की तारीफ भी की। साथ ही कहा कि हादसा जिसके कारण भी हुआ है उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जिस तत्परता से काम करने को कहा था सभी लोगों ने मेहनत करके दोनों पटरियों को रिस्टोर कर दिया है। हादसे के 51 घंटे के अंदर-अदर ट्रैक पर पहली ट्रेन दौड़ी। बाकी ट्रैक को सही करने का काम भी हो रहा है। संभव है बुधवार तक ट्रैक पर ट्रेन चलने लगे।

घटनास्थल पर लगातार राहत-बचाव कार्यों की निगरानी रखने वाले रेल मंत्री ने ट्रैक पर ट्रेन चलने के बाद वहाँ मौजूद लोगों के साथ भारत माता की जय और वंदे मातरम नारे लगवाए और काम में जुटे सभी लोगों की हिम्मत बढ़ाई। लेकिन, मीडिया से बात करते हुए उनका गला रुंध गया और वो भावुक हो गए।

उन्होंने हादसे में गायब लोगों को उनके परिवार से मिलाने की बात करते हुए कहा, “अब तक ट्रैक से तीन गाड़ियाँ निकल चुकी हैं। हम स्थिति को सामान्य बनाने की कोशिश कर रहे हैं। बहुत ही संवेदना के साथ जिन परिवारों के सदस्य खो गए हैं, वो जल्द से जल्द उन तक पहुँचें… यही हमारी कोशिश है। हमारा दायित्व अभी खत्म नहीं हुआ है।” 

बता दें कि बालासोर हादसे में तीन ट्रेनों की टक्कर होने के कारण शुक्रवार रात भीषण हादसा हुआ। इस हादसे में 250+ से ज्यादा लोगों की जानें चलीं गईं जबकि 1000 से ज्यादा घायल मिले। जाँच के बाद सामने आया है कि हादसा इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग हादसे के बाद सामने आया। सरकार ने कहा कि जो कोई भी इस घटना के पीछे होगा उसे किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाएगा। रेल मंत्री ने यह भी बताया है कि बालासोर में हुई ट्रेन दुर्घटना की जाँच अब CBI करेगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -