Homeदेश-समाजनवगछिया का 25 मुस्लिम परिवार, 250 लोग: स्क्रीनिंग से इनकार, कागज फाड़े-बदसलूकी की

नवगछिया का 25 मुस्लिम परिवार, 250 लोग: स्क्रीनिंग से इनकार, कागज फाड़े-बदसलूकी की

घटना 12 अप्रैल की है। 25 मुस्लिम परिवारों ने स्क्रीनिंग से मना करने के साथ-साथ सरकारी कागज फाड़ दिए। टीम के सदस्यों के साथ बदसलूकी की। इन परिवारों में करीब 250 लोग रहते हैं। स्क्रीनिंग के दौरान उनसे 14 सवालों के जवाब लिए जाने थे।

कोरोना वायरस संक्रमण पर काबू पाने के लिए बिहार सरकार ने प्रभावित जिलों में डोर टू डोर स्क्रीनिंग अभियान चलाने का फैसला किया है। 16 अप्रैल से जिन जिलों में यह अभियान शुरू होना है उनमें सिवान, बेगूसराय, नालंदा और नवादा शामिल हैं। इस अभियान के तहत घर-घर जाकर यह पता लगाया जाएगा कि किसी घर में एक से 23 मार्च के बीच कोई बाहर से तो नहीं आया है।

इस बीच राज्य के भागलपुर जिले के नवगछिया नगर पंचायत से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहॉं के एक मुस्लिम बहुल वार्ड के 25 परिवारों ने स्क्रीनिंग से ही इनकार कर दिया। विवाद से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने संबंधित टीम को भी आगे बढ़ जाने को कहा।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार घटना 12 अप्रैल की है। 25 मुस्लिम परिवारों ने स्क्रीनिंग से मना करने के साथ-साथ सरकारी कागज फाड़ दिए। टीम के सदस्यों के साथ बदसलूकी की। इन परिवारों में करीब 250 लोग रहते हैं। स्क्रीनिंग के दौरान उनसे 14 सवालों के जवाब लिए जाने थे।

दैनिक भास्कर के भागलपुर संस्करण में 15 अप्रैल 2020 को प्रकाशित खबर

आपको बता दें कि नवगछिया नगर पंचायत क्षेत्र में 4 अप्रैल को एक कोरोना पॉजीटिव पाया गया था। इसके बाद इलाके को प्रशासन ने पूरी तरह से सील कर दिया। साथ ही इलाके में रहने वाले करीब 40 हजार लोगों की स्क्रीनिंग कराने का फैसला किया गया। इसके बाद कोरोना की आशंका के चलते 70 लोगों का ब्लड सैंपल पटना जाँच के लिए भेजा गया। इनमें से 47 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 23 लोगों की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।

ऐसे में 25 मुस्लिम परिवारों की मनमानी ने पूरे अभियान के मकसद पर ही सवाल खड़ा कर दिया है। अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर अरुण सिन्हा ने बताया कि इस इलाके में स्क्रीनिंग नहीं हो पाने की जानकारी अधिकारियों को दे दी गई है। एसडीओ मुकेश कुमार के हवाले से दैनिक भास्कर ने बताया है कि छूटे हुए लोगों की स्क्रीनिंग कराई जाएगी। यदि वे सहयोग नहीं करेंगे तो सख्त कार्रवाई होगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -