Homeदेश-समाजमदरसे में तालीम लेने आई नाबालिग, Video बना ब्लैकमेल कर रहा था मौलवी शहादत...

मदरसे में तालीम लेने आई नाबालिग, Video बना ब्लैकमेल कर रहा था मौलवी शहादत हुसैन: गिरफ्तार, दावा- मोबाइल में हजारों अश्लील फोटो मिले

पीड़ित छात्रा ने आरोप लगाया है कि मौलवी ने उसकी एक फोटो खींच ली थी और इसे वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ छेड़खानी करता था। पीड़िता के भाई का कहना है कि मौलवी के मोबाइल से हजारों अश्लील फोटोज-वीडियो मिले हैं।

बिहार के नवादा जिले में मदरसे के एक मौलवी को नाबालिग छात्रा से छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया है। मौलवी की पहचान शहादत हुसैन के तौर पर हुई है। उस पर नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप है।

मामला कौवाकोल थाना क्षेत्र के मदरसा नूरी मस्जिद का है। आरोपित मौलवी करीब 3 साल से यहाँ पढ़ा रहा था। पीड़ित छात्रा ने आरोप लगाया है कि मौलवी ने उसकी एक फोटो खींच ली थी और इसे वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ छेड़खानी करता था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि मौलवी ने मदरसे में भी उसके साथ छेड़खानी की थी। वहीं पीड़िता के भाई का कहना है कि मौलवी 6 अलग-अलग सिम कार्ड रखता था और उसके मोबाइल से हजारों अश्लील फोटोज-वीडियो मिले हैं।

मामले में पकरीबरावां के एसडीपीओ महेश चौधरी ने कहा, “कौवाकोल थाने में एक शिकायत मिली थी कि एक मदरसा शिक्षक नाबालिग छात्राओं का अश्लील वीडियो बनाता था और उन्हें ब्लैकमेल करता था। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले के संबंध में जाँच जारी है।”

रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय लोग पहले आरोपित मौलवी के बारे में पुलिस को सूचना नहीं देना चाहते थे। स्थानीय पंचायत में ही मामले का निपटारा कर देना चाहते थे। यहाँ तक कि पंचायत में पीड़िता के परिवार से ही पैसा माँग लिया गया था। मौलवी का कहना है कि वह निर्दोष है। जिसने उसपर आरोप लगाया है, उसके साथ उसका अफेयर था। उसे बेवजह फँसाया जा रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

सदियों पुराना रहस्यमयी शिवलिंग… नासिक के त्र्यंबकेश्वर मंदिर में ‘अमृत कुंड’ की सफाई के दौरान ASI को मिली धरोहर, जानिए- इस ऐतिहासिक ज्योतिर्लिंग की...

देश के प्रसिद्ध 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री त्र्यंबकेश्वर मंदिर से ASI की टीम ने 65 फीट गहरे 'अमृत कुंड' से नक्काशीदार शिवलिंग निकाला।

UP में माँ ने PCS अफसर बेटी के खिलाफ दर्ज कराया केस, कहा- मेरे खाते में डाले ‘काली कमाई’ के ₹15 लाख: पढ़ें- FIR...

हापुड़ में तैनात PCS अफसर सीमा चौधरी के खिलाफ उनकी माँ ने FIR कराई है। मामला जमीन विवाद और काली कमाई से जुड़ा है। पढ़ें- FIR की डिटेल्स।
- विज्ञापन -