Homeदेश-समाजशराब पीकर नंगा नाच रहा था बिहार में JDU नेता, वीडियो वायरल: इससे पहले...

शराब पीकर नंगा नाच रहा था बिहार में JDU नेता, वीडियो वायरल: इससे पहले ट्रेन में अंडरवियर में घूमते दिखे थे नीतीश के MLA

इससे पहले सितम्बर 2021 में JDU विधायक गोपाल मंडल की ट्रेन में चड्डी में घूमने की तस्वीर वायरल हुई थी। पटना-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस के A-1 कोच में महिलाओं और यात्रियों ने उनका विरोध किया था तो वे गाली-गलौच करने लगे थे।

बिहार में शराब के नशे में नंगा होकर नाचते एक व्यक्ति का वीडियो वायरल हो रहा है। मंगलवार (22 फरवरी) का यह वायरल वीडियो नालंदा जिले का बताया जा रहा और वीडियो में दिख रहा व्यक्ति बिहार के सत्ताधारी दल JDU का नेता कहा जा रहा है। इस व्यक्ति की पहचान जय प्रकाश उर्फ़ कारु के रूप में हुई है। पुलिस ने कारु को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। JDU ने जय प्रकाश को पहले ही पार्टी से निकाले जाने का दावा किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नालंदा के इस्‍लामपुर प्रखंड में युवा जदयू नेता शराब के नशे में नंगा हो कर नाच रहा था। किसी ने उसकी वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो में आरोपित जय प्रकाश अपने घर के बाहर खड़ा होकर अपने भाई को गालियाँ भी दे रहा है। थाना प्रभारी चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक, “हमें जगदीशपुर गाँव में हंगामे की सूचना मिली थी। पुलिस ने गाँव में पहुँचकर जय प्रकाश उर्फ़ कारू को हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के समय उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। मेडिकल जाँच में उसके द्वारा शराब पिए जाने की पुष्टि हुई है। हमने उसे जेल भेज दिया है।”

वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद JDU के मुख्य जिला प्रवक्ता धनंजय कुमार देव ने कहा, “जय प्रकाश पार्टी से पहले से ही निष्कासित है। हमारी पार्टी में ऐसे किसी नेता का कोई स्थान नहीं है। हमारी सरकार सुशासन की है। इसमें हर दोषी को सज़ा मिलेगी। पहले कभी जय प्रकाश प्रसाद उर्फ कारू को इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा जदयू का प्रभारी बनाया गया था, लेकिन वह फिलहाल पार्टी में नहीं है।”

गौरतलब है कि इससे पहले सितम्बर 2021 में JDU विधायक गोपाल मंडल की ट्रेन में चड्डी में घूमने की तस्वीर वायरल हुई थी। गोपाल मंडल भागलपुर से MLA हैं। उनकी तस्वीर गुरुवार (2 सितंबर 2021) की रात को पटना-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस के A-1 कोच में ली गई थी। उस समय ट्रेन में महिलाएँ भी थीं, जिन्होंने उनकी इस हरकत का विरोध किया था। उन्होंने यात्रियों के साथ गाली-गलौच और गोली मारने की धमकी भी दी थी। विवाद बढ़ा तो ट्रेन में एस्कॉर्ट कर रही आरपीएफ की टीम और टीटीई मौके पर पहुँचे थे। उन्होंने जैसे-तैसे मामले को शांत कराया था। मामले में किसी भी पक्ष से पुलिस में शिकायत नहीं की गई थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -