Homeदेश-समाजCAA के विरोध में उपद्रव की साजिश रच रहा था यात्री, उसे पुलिस के...

CAA के विरोध में उपद्रव की साजिश रच रहा था यात्री, उसे पुलिस के हवाले करने वाले ड्राइवर को अवॉर्ड

रोहित के अनुसार उसके कैब में बैठ सरकार साज़िश रच रहा था कि कैसे मुंबई में शाहीन बाग़ के तर्ज पर विरोध.प्रदर्शन किया जा सकता है। वह कह रहा था कि मुंबई की मुस्लिम महिलाओं से सीएए विरोध-प्रदर्शन की उम्मीद जगी है। इन्हीं बातों को सुन कर रोहित ने उसे पुलिस के हवाले करने का निर्णय लिया।

देश जलाने की बात करने वाले सीएए विरोधी वामपंथी को पुलिस के हवाले करने वाले कैब ड्राइवर को भाजपा ने सम्मानित किया है। उसे ‘सजग नागरिक अवॉर्ड’ से नवाजा गया है। मुंबई भाजपा के अध्यक्ष मंगल प्रताप लोढ़ा ने अन्य पार्टी नेताओं के साथ मिल कर कैब ड्राइवर रोहित गौड़ को सम्मानित किया। लोढ़ा ने कहा कि सीएए के ख़िलाफ़ देशविरोधी षड्यंत्र कर रहे व्यक्ति को पुलिस को सौंप कर रोहित ने अच्छा कार्य किया है। रोहित को सबअर्बन स्थित सांताक्रुज पुलिस थाने में बुला कर सम्मानित किया गया। भाजपा ने बताया कि जनता ने भी रोहित का अभिनन्दन किया।

जब उक्त यात्री रोहित के कैब में बैठा, तभी से वो विरोध के नाम पर फोन पर भड़काऊ बातें कर रहा था। वो शाहीन बाग़ के बारे में बातें कर रहा था। रोहित ने कहा कि शाहीन बाग़ में क्या हो रहा ये सबको पता है, इसलिए उसने संदिग्ध यात्री को पुलिस के हवाले कर दिया। रोहित ने कहा कि वो नहीं चाहते था कि मुंबई में भी कोई ग़ैर-क़ानूनी घटना हो। उक्त यात्री कैब में फोन पर कुछ बड़ा करने की बातें कर रहा था।

उस यात्री का नाम बाप्पादित्य सरकार है, जिससे पुलिस ने भी पूछताछ की है। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। वहीं 35 वर्षीय कैब ड्राइवर रोहित ने कहा कि जिस शहर ने उन्हें छत और भोजन दिया है, उस शहर में शांति भंग होने की बात वो स्वीकार नहीं कर सकते। सरकार उसके कैब में बैठ कर कथित तौर पर साज़िश रच रहा था कि कैसे मुंबई में शाहीन बाग़ के तर्ज पर विरोध प्रदर्शन किया जा सकता है। उसने दावा किया कि मुंबई की मुस्लिम महिलाओं से सीएए विरोध-प्रदर्शन की उम्मीद जगी है। इन्हीं बातों को सुन कर रोहित ने उसे पुलिस के हवाले करने का निर्णय लिया।

फोन पर बात करते हुए बाप्पादित्य कह रहा था– “इस देश में आग लगने वाली है।” रोहित ने कहा कि कोई उनके कार में बैठ कर ये सब साज़िशें करे, ये उन्हें कबूल नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि वो चंद रुपयों के लिए अपने शहर को नुकसान होता हुआ नहीं देख सकते। पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद इस मामले में रूटीन इन्क्वायरी की। रोहित और सरकार, दोनों के ही डिटेल लिए गए।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -