Homeदेश-समाजपश्चिम बंगाल में एक और BJP कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, छानबीन शुरू

पश्चिम बंगाल में एक और BJP कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, छानबीन शुरू

खबर के मुताबिक रात 10:30 बजे के करीब चंदन अपने घर लौट रहे थे, जब उन्हें 4 अज्ञातों ने रोका और उनपर गोली चलाई।

पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमलों का दौर लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद भी थमा नहीं हैं। प्रदेश के उत्तर 24 परगना के काकीनाडा में कल रात भाजपा कार्यकर्ता चंदन शॉ की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। सुरक्षाबलों को भारी संख्या में तैनात कर दिया गया है। घटना के बाद से पुलिस छानबीन में जुट गई है। खबर के मुताबिक रात 10:30 बजे के करीब चंदन अपने घर लौट रहे थे, जब उन्हें 4 अज्ञातों ने रोका और उनपर गोली चलाई।

भाजपा कार्यकर्ताओं पर ऐसे हमले अब आम होते जा रहे हैं। कल (मई 26, 2019) उत्तर प्रदेश के अमेठी में भाजपा कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इससे पहले पश्चिम बंगाल के चकदाहा में भाजपा कार्यकर्ता शांतु घोष को शुक्रवार रात उनके घर के बाहर गोली मारी गई थी। उन्हें अस्पताल भी लेकर जाया गया लेकिन वे बच न सके।

जानकारी के मुताबिक शांतु रात के करीब 9 बजे घर लौटे थे। उसके बाद उन्हें कुछ युवक घर से बुलाकर ले गए और एक मैदान में ले जाकर गोली मार दी और फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने कल एक 25 वर्षीय युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ जारी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -