Homeदेश-समाजमीट की दुकान का विरोध करने पर पार्षद नफीस ने हिन्दू जागरण मंच के...

मीट की दुकान का विरोध करने पर पार्षद नफीस ने हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता पर किया चाकुओं से हमला

पुलिस ने नफीस को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं उसके दोनों साथी फरार हैं। बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 36 वर्षीय राहुल पर रात के 8:30 से 9 बजे के बीच हमला किया गया।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में ‘हिन्दू जागरण मंच’ के एक कार्यकर्ता पर तीन लोगों ने चाकू से हमला बोल दिया। ये घटना शनिवार (अक्टूबर 17, 2020) की रात ककोड़ क्षेत्र में तब हुई, जब हिंदूवादी कार्यकर्ता राहुल बाजार से अपने घर लौट रहे थे। हमला करने वाला नफीस शहर का पार्षद भी है। प्रशासन ने तनाव रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। परिवार ने नफीस और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई

पुलिस ने नफीस को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं उसके दोनों साथी फरार हैं। बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 36 वर्षीय राहुल पर रात के 8:30 से 9 बजे के बीच हमला किया गया। उसकी आटा चक्की और गैस के उपकरणों की दुकान है। उन्होंने बताया कि वार्ड पार्षद नफीस ने आपसी विवाद में चाकूबाजी की इस घटना को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि ये घटना आपसी विवाद में हुई।

पीड़ित को नोएडा स्थित एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत स्थिर बताई गई है। पुलिस ने बताया है कि वार्ड संख्या 8 में एक प्राइवेट बैंक के नजदीक दोनों के बीच किसी बात पर कहा-सुनी हुई और इसके बाद राहुल पर हमला कर दिया गया। बुलंदशहर में ‘हिन्दू जागरण मंच’ का कार्यकर्ता राहुल हमले के बाद जमीन पर बेहोश होकर गिर गया। इस हमले के बाद संगठन से जुड़े व्यापारियों ने पुलिस थाने का घेराव कर कार्रवाई की माँग की

एसपी अतुल श्रीवास्तव ने घटनास्थल पर जाकर मामले का जायजा लिया। ‘दैनिक जागरण’ की खबर के अनुसार, नफीस के एक करीबी की मीट की दुकान है, जिसका राहुल ने विरोध किया था। इसे लेकर दोनों के बीच पहले से ही रंजिश चल रही थी। रविवार की सुबह ‘हिन्दू जागरण मंच’ के कार्यकर्ता एक मंदिर में इकट्ठे हुए और इसके बाद विरोध प्रदर्शन किया। कस्बे में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘समरसता संकल्प अभियान’ चलाएगी BJP, जालंधर से वाराणसी के बीच निकलेगी भव्य यात्रा: जानिए पंजाब-UP चुनाव में रविदासिया समुदाय को कैसे साध रही भारतीय...

बीजेपी का 'समरसता संकल्प अभियान' (सामाजिक समरसता और संकल्प के लिए अभियान) 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक लगभग सात महीनों तक चलेगा।

ओडिशा सरकार करेगी स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती के नाम पर मेडिकल कॉलेज का नामकरण: जानिए ST इलाकों में धर्मांतरण रोकने में सक्रिय रहे हिंदू नेता...

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि इस फैसले का उद्देश्य क्षेत्र के ST समुदाय के लिए उनके जीवन के समर्पण, सेवा और बलिदान को सम्मानित करना है।
- विज्ञापन -