Homeदेश-समाजCDS बिपिन रावत समेत सेना के अन्य लोगों के पार्थिव शरीर ला रही एंबुलेंस...

CDS बिपिन रावत समेत सेना के अन्य लोगों के पार्थिव शरीर ला रही एंबुलेंस का एक्सीडेंट, कई पुलिसवालों को चोट

CDS रावत सहित सेना के अन्य जवानों-अफसरों के पार्थिव शरीर वेलिंग्टन से मद्रास रेजिमेंटल सेंटर ले जाया गया। वहाँ से पार्थिव शरीर सुलूर एयरबेस ले जाए जा रहे थे, तभी एम्बुलेंस का संतुलन बिगड़ गया और वह पहाड़ी से जा टकराई। इस हादसे में...

CDS बिपिन रावत का शव लेकर तमिलनाडु से दिल्ली ले जाने एयरपोर्ट के लिए निकली कई एम्बुलेंस में से एक रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कई पुलिसवालों को चोट आई है। हालाँकि हादसा बड़ा नहीं था, लिहाजा कोई गंभीर घायल नहीं हुआ। 

यह हादसा मद्रास रेजिमेंटल सेंटर और सुलूर एयरबेस के रास्ते में मेट्टूपलयम के पास हुआ। CDS जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य मृतकों के पार्थिव शरीर सुलूर एयरबेस से गुरुवार (9 दिसंबर 2021) शाम तक दिल्ली के लिए एयरलिफ्ट करा दिया जाएगा।

गुरुवार सुबह पार्थिव शरीर वेलिंग्टन से मद्रास रेजिमेंटल सेंटर ले जाया गया। वहाँ से पार्थिव शरीर सुलूर एयरबेस ले जाए जा रहे थे, तभी एम्बुलेंस का संतुलन बिगड़ गया और वह पहाड़ी से जा टकराई। हालाँकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

बता दें कि तमिलनाडु के कुन्नूर में 8 दिसंबर की दोपहर हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। इसमें CDS रावत सहित 13 लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार को मिलिट्री सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा।  

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अंग्रेजों की गोलियाँ खाकर भी पेड़ पर फहराया तिरंगा, कहानी गुलाब सिंह लोधी और ‘झंडेवाला पार्क’ की: बलिदान दिवस पर CM योगी ने दी...

CM योगी ने लखनऊ में अमर बलिदानी गुलाब सिंह लोधी को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी। जानिए उन्नाव के इस वीर सेनानी की पूरी कहानी।

जिस चुनाव आयोग को राहुल गाँधी विदेश तक कोसते रहे, ट्रंप ने उसी की तारीफ की: कॉन्ग्रेस को लगी मिर्ची

ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था और फोटो-ID सिस्टम का उदाहरण देते हुए अमेरिका में SAVE America Act पास करने की माँग की।
- विज्ञापन -