Homeदेश-समाजछत्तीसगढ़: मदनवाड़ा में मुठभेड़ के बीच 4 नक्सलियों को ढेर कर वीरगति को प्राप्त...

छत्तीसगढ़: मदनवाड़ा में मुठभेड़ के बीच 4 नक्सलियों को ढेर कर वीरगति को प्राप्त हुए थाना प्रभारी

पुलिस के जवान तलाशी अभियान के लिए निकले थे। इस बीच मदनवाड़ा क्षेत्र के परधौनी गाँव के जंगलों में घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और इसी के साथ नक्सलियों के साथ पुलिस जवानों की मुठभेड़ शुरू हो गई। घंटों तक दोनों ओर से गोलीबारी होती रही.......

छत्तीसगढ़ के राजनांदगाँव जिले में नक्सलियों और पुलिस के बीच घंटों चली मुठभेड़ में चार नक्सलियों को ढेर कर एक पुलिस जवान वीरगति को प्राप्त हो गया। पुलिस ने चारों नक्सलियों के शवों को बरामद कर उनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। बरामद किए गए चार नक्सलियों के शवों में दो महिलाओं के शव शामिल हैं।

एसपी जितेंद्र शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार रात (8 मई, 2020) को पुलिस के जवान तलाशी अभियान के लिए निकले थे। इस बीच मदनवाड़ा क्षेत्र के परधौनी गाँव के जंगलों में घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और इसी के साथ नक्सलियों के साथ पुलिस जवानों की मुठभेड़ शुरू हो गई। घंटों तक दोनों ओर से गोलीबारी होती रही।

घंटों चली मुठभेड़ में दो महिला सहित चार नक्सली मार गिराए गए, लेकिन इस बीच पुलिस मदनवाड़ा थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर श्यामकिशोर शर्मा वीरगति को प्राप्त हो गए। जानकारी के मुताबिक वीरगति को प्राप्त होने वाले पुलिसकर्मी मूल रूप से अंबिकापुर जिले के रहने वाले थे। अब उनके पार्थिव शरीर को राजनांदगाँव जिला मुख्यालय लाया जा रहा है, जहाँ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।

वहीं पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा के मुताबिक सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से दो महिला नक्सलियों समेत चार नक्सलियों के शव, एक एके 47, एक एसएलआर और दो अन्य हथियार बरामद किए हैं। बता दें कि 12 जुलाई 2009 को भी इसी क्षेत्र में सुरक्षाबल के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई थी। इसमें एसपी समेत 29 जवान शहीद हो गए थे।

गौरतलब है कि झारखंड में गुमला सहित कई जिलों में आतंक का पर्याय बन चुके उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (PLFI) के कमांडर बसंत गोप को एक ग्रामीण निर्भीक आदिवासी महिला विनीता उरांव ने टांगी से काटकर मार डाला था। यह घटना वृंदा नायक टोली में मंगलवार (मई 05, 2020) की रात को हुई।

यह घटना तब हुई जब बसंत गोप ने मंगलवार रात करीब 8:30 बजे वृंदा नायकटोली में भीम उरांव के घर पर अपने 6-7 साथियों के साथ हमला किया था। मारे गए नक्सलियों के सबजोनल कमांडर बसंत गोप के खिलाफ गुमला सहित विभिन्न जिलों के थानों में हत्या, लूट, अपरहण सहित दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -