Homeदेश-समाजकोचिंग की लड़कियों को पैंट खोल दिखाता था गुप्तांग, जाकिर और इमरान को कवर्धा...

कोचिंग की लड़कियों को पैंट खोल दिखाता था गुप्तांग, जाकिर और इमरान को कवर्धा पुलिस ने किया अरेस्ट

DSP बीआर मंडावी ने कहा, "शिकायत के आधार पर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों पर धारा 294, धारा 354(क), 354(घ) IPC के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपितों के पुराने रिकॉर्ड भी खँगाले जा रहे हैं।"

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में छात्राओं को अश्लील इशारे करने वाले मोहम्मद ज़ाकिर खान और मोहम्मद इमरान खान को पुलिस ने गिफ्तार किया है। दोनों पर कोचिंग जाने वाली लड़कियों से छेड़छाड़ का आरोप है। इतना ही नहीं, कोचिंग जा रही छात्राओं को दोनों आरोपियों ने अपने गुप्तांग भी दिखाए। इस घटना से इलाके में तनाव फ़ैल गया। मामला शनिवार (18 दिसम्बर) का है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला कवर्धा के कोतवाली क्षेत्र का है। यहाँ एकता चौक नाम के इलाके में लड़कियाँ सुबह कोचिंग के लिए जाती हैं। आरोप है कि छात्राओं के कोचिंग जाने के दौरान ज़ाकिर और इमरान उन्हें रास्ते में रोक कर गंदे-गंदे इशारे और कमेंट करते थे।

एक रिपोर्ट में कहा गया है कि रोज की तरह छात्राओं को कोचिंग जाने के दौरान दोनों आरोपियों ने लड़कियों को अपने गुप्तांग दिखाए। लड़कियों ने जब इसका विरोध किया, तब दोनों आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की। जैसे-तैसे लड़कियाँ वहाँ से बच कर निकल पाईं।

घर पहुँचकर छात्राओं ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। ये बात कई संगठनों तक भी पहुँची। उसके बाद छात्राओं के परिजन और कई संगठनों से जुड़े लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनने लगी। मामले को बढ़ता देख पुलिस ने सक्रियता दिखाई और दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

DSP बीआर मंडावी ने घटना की पुष्टि है। उन्होंने बताया, “छात्राओं और उनके परिवार वालों से शिकायत मिली है। इसके आधार पर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों पर धारा 294, धारा 354(क), 354(घ) IPC के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपितों के पुराने रिकॉर्ड भी खँगाले जा रहे हैं।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग से बनाई दूरी, CJP में फूट के बाद क्या अब आंदोलन की उलटी गिनती हो...

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की माँग पर छात्र आंदोलन बंटता हुआ दिख रहा है। जहाँ सोनम वांगचुक ने इसे अपनी शर्तों में तरजीह नहीं दी है वहीँ सीजेपी की यह पहली शर्त है।

रवीश कुमार तुम ही पत्रकारों की पिटाई के जिम्मेदार हो, खुद ‘गोदी’ में बैठ करते रहे पत्रकारिता… अब चला रहे ‘गोदी मीडिया’ वाला प्रोपेगेंडा

रवीश कुमार की मौकापरस्ती सिर्फ एक व्यक्ति का पतन नहीं है, बल्कि यह उस विचार का पतन है जो खुद को 'पत्रकार' कहकर जनता को गुमराह करता रहा है।
- विज्ञापन -