Homeदेश-समाजसिर में संगीन, सीने पर गोली खाकर जो हुआ शहीद... बाल दिवस पर सबसे...

सिर में संगीन, सीने पर गोली खाकर जो हुआ शहीद… बाल दिवस पर सबसे छोटे स्वतंत्रता सेनानी को सलाम

"एक सैनिक ने अपने संगीन को बाजी की नरम खोपड़ी में घुसा दिया। जबकि एक अन्य ब्रिटिश सैनिक ने बेरहमी से गोली मार दी।"

पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने गुरुवार (14 नवंबर) को बाल दिवस के अवसर पर भारत के कई स्वतंत्रता सेनानियों में से सबसे कम उम्र के सेनानी की फ़ोटो शेयर की है। उन्होंने एक 12 वर्षीय बच्चे बाजी राउत की फ़ोटो शेयर की, जिनकी ब्रिटिश सैनिकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्होंने (बच्चे) नदी पार करने के उनके (ब्रिटिश) हुक़्म को मानने से इनकार कर दिया था।

वीरेंद्र सहवाग ने 1938 में बाजी राउत की हत्या के बारे में बताते हुए लिखा, “12 साल की उम्र में, यह युवा लड़का एक देशी नाव पर सवार था और ब्राह्मणी नदी के पार जाने के लिए ब्रिटिश टुकड़ी ने उन्हें आदेश दिया था।”

पूर्व क्रिकेटर ने लिखा कि बाजी, जिन्होंने पहले ही अंग्रेजी सैनिकों की क्रूरता का विवरण सुना रखा था कि कैसे उन्होंने गाँव में निर्दोष लोगों की हत्या कर दी थी। इसलिए उन्होंने ब्रिटिश सैनिकों के आदेश (नदी पार कराने) की अवहेलना की।

इसके आगे उन्होंने लिखा कि आदेश की अवहेलना के बाद बच्चे के सिर पर एक बंदूक रखी गई और गोली मार दी गई, जिसके परिणामस्वरूप उनकी मौत हो गई। वीरेंद्र सहवाग का वर्णन के अनुसार, “एक सैनिक ने अपने संगीन को बाजी की नरम खोपड़ी में घुसा दिया। जबकि एक अन्य ब्रिटिश सैनिक ने बेरहमी से गोली मार दी।”

बाजी राउत का जन्म 5 अक्टूबर, 1926 को ओडिशा के धेनकनाल ज़िले के नीलकंठपुर गाँव में एक गरीब खंडायत परिवार में हुआ था। ओडिशा सरकार की वेबसाइट के अनुसार, उन्होंने अपने पिता को कम उम्र में ही खो दिया था और माँ ने अलग-अलग घरों में काम करके उस मासूम बच्चे की परवरिश की थी।

पिछले महीने युवा स्वतंत्रता सेनानी की जयंती पर, ओडिशा के सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने मासूम बच्चे को श्रद्धाजंलि देते हुए समुद्र तट पर रेत की कलाकृति बनाई। पटनायक ने ट्वीट किया, “साहस, निस्वार्थता और वीरता की उसकी कहानी को हर बच्चे को जानना चाहिए। सुपरहीरो।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

चंदन गुप्ता याद हैं? जिन्हें ‘भारत माता की जय’ बोलने पर मुस्लिमों की भीड़ ने उतारा मौत के घाट: समझें वंदे मातरम बिल की...

चंदन गुप्ता हत्याकांड को समझने के लिए जरूरी माना जाता है कि वंदे मातरम् बिल में संशोधन की जरूरत क्यों महसूस की जा रही है।

जौहर यूनिवर्सिटी विवाद के बीच अल्पसंख्यक संस्थानों में आरक्षण पर बहस, AMU-JMI में भी कोटा सिस्टम लागू नहीं: समझें इस ‘दोहरी व्यवस्था’ पर क्यों...

बहस इस बात की है कि मुस्लिम जातियाँ अन्य संस्थानों में OBC आरक्षण का लाभ लेती हैं, लेकिन अपने संस्थानों में हिंदुओं को मौका क्यों नहीं देती?
- विज्ञापन -