Homeदेश-समाजअमरनाथ गुफा के पास फटा बादल, SDRF की 3 टीमें तैनात: होंजार गाँव में...

अमरनाथ गुफा के पास फटा बादल, SDRF की 3 टीमें तैनात: होंजार गाँव में लोगों को बचाने पहुँची सेना, देखें वीडियो

पवित्र अमरनाथ गुफा में लगातार बारिश और बादल फटने की सूचना के मद्देनजर गंड और कंगन के क्षेत्रों में आम जनता को सिंध नदी से दूर रहने के लिए कहा गया है। आशंका है कि पानी के प्रवाह में अचानक वृद्धि हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की खबर आ रही है। राहत की बात ये है कि आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने अभी तक इस घटना में किसी के घायल होने या जान जाने की बात नहीं कही है। प्राकृतिक आपदा के समय गुफा में एक भी यात्री मौजूद नहीं था।

अधिकारियों ने बताया है कि गुफा के पास पहले से ही राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की दो टीमें वहाँ मौजूद थीं। इसके अलावा गांदरबल से एक अतिरिक्त टीम को तैनात किया गया है। मालूम हो कि अमरनाथ गुफा दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है।

कंगन के एसडीपीओ ने बताया कि पवित्र अमरनाथ गुफा में लगातार बारिश और बादल फटने की जानकारी के मद्देनजर गंड और कंगन के क्षेत्रों में आम जनता को सिंध नदी से दूर रहने के लिए कहा गया। आशंका है कि पानी के प्रवाह में अचानक वृद्धि हो सकती है। SDRF की एक और टीम को गांदरबल से घटनास्थल के लिए भेज दिया गया है।

इससे पहले बुधवार की सुबह ही जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के एक सुदूर गाँव में बादल फटने से 7 लोगों की मौत की खबर आई थी। वहीं 17 के घायल होने का मालूम चला था। अधिकारियों ने बताया कि दाचन तहसील के होंजार गाँव में सुबह करीब 4:30 बजे बादल फटने के कारण एक पुल के अलावा छोटी नदी के किनारे बने 6 मकान और 1 राशन की दुकान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इलाके में पुलिस, सेना और SDRF का संयुक्त राहत अभियान चल रहा है, ये टीमें लापता 14 लोगों की तलाश में जुटी हैं।

जानकारी के लिए बता दूँ कि बादल फटने से होंजार गाँव अचानक बाढ़ की चपेट में आ गया था। बचाव की कमान संभालते ही भारतीय सेना ने भोजन और राशन का प्रबन्ध कर दिया है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर कहा है कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बादल फटने की घटना के कारण पैदा हुई स्थिति पर करीब नजर रख रही है और प्रभावित क्षेत्रों में हर संभव मदद पहुँचाई जा रही है। इधर, गृह मंत्री अमित शाह ने भी जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह से बात की और स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?

मुस्लिमों को रिझाने में 2017 में औंधे मुँह गिरे थे अखिलेश, आरक्षण का वादा किया लेकिन घोषणापत्र खाली रहा: 2027 के चुनावी रण में...

मुस्लिम आरक्षण पर अखिलेश बयानों से लेकर मुलायम सिंह यादव की मुस्लिम राजनीति अपने पुराने ढर्रे पर रही है। हालाँकि अब यूपी में वोटर्स अपनी प्रथमिकताएँ बदल रहे हैं।
- विज्ञापन -