Homeदेश-समाजफेसबुक पर बनाई प्रिंस नाम से ID; जामा मस्जिद में बुलाकर हिन्दू लड़की से...

फेसबुक पर बनाई प्रिंस नाम से ID; जामा मस्जिद में बुलाकर हिन्दू लड़की से किया रेप… मुरादाबाद में फैज़ पर FIR दर्ज

आरोपित फैज को पीछा करते देख पीड़ित लड़की घबरा गई और शोर मचाने लगी। लड़की की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहाँ पहुँच गए। लोगों के आता देखकर फैज़ वहाँ से भाग निकला। पीड़िता की मदद करने वालों ने उसे पुलिस में शिकायत करने की सलाह दी। अपनी शिकायत में पीड़िता ने फैज़ पर कड़ी कार्रवाई की माँग की है।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। खुद को प्रिंस बताकर फैज़ ने एक हिन्दू लड़की से दोस्ती की। बाद में पीड़िता को जामा मस्जिद के पास बुलाकर रेप किया। आरोपित ने पीड़िता को जबरन दिल्ली भी ले जाने की कोशिश की। पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार (3 मई 2024) को FIR दर्ज कर लिया है। मामले की जाँच की जा रही है।

यह घटना मुरादाबाद के थाना क्षेत्र मुगलपुरा की है। शुक्रवार को यहाँ एक हिन्दू लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में मुरादाबाद के छजलैट निवासी पीड़िता ने बताया कि फेसबुक पर उसकी जान-पहचान प्रिंस नाम के एक व्यक्ति से हुई थी। थोड़े समय बाद दोनों में दोस्ती हो गई। 28 अप्रैल 2024 को प्रिंस ने उसे मिलने के लिए बुलाया।

यहाँ प्रिंस पीड़िता को जामा मस्जिद क्वार्टर के पास लेकर गया और पीड़िता से रेप किया। पीड़िता जैसे-तैसे प्रिंस बने फैज़ के चंगुल से निकल पाई। शिकायत में आगे बताया गया है कि जब वो फैज़ के चंगुल से निकलकर भाग रही थी, तब उसे रोक लिया गया। उसने पीड़िता को घर तक छोड़ आने का झाँसा दिया। फैज़ लड़की को घर ले जाने के बजाय धोखे से बस में बैठाकर दिल्ली ले जाने लगा।

आखिरकार पीड़ित लड़की खुद को फँसता देखकर घबरा गई और शोर मचाने लगी। लड़की की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहाँ पहुँच गए। लोगों के आता देखकर फैज़ वहाँ से भाग निकला। पीड़िता की मदद करने वालों ने उसे पुलिस में शिकायत करने की सलाह दी। अपनी शिकायत में पीड़िता ने फैज़ पर कड़ी कार्रवाई की माँग की है।

आरोपित फैज़ मुगलपुरा थानाक्षेत्र के जामा मस्जिद क्वार्टर के पास रहता है। पुलिस ने उसे नामजद करते हुए FIR दर्ज कर ली है। आरोपित के खिलाफ IPC की धारा 376 के तहत कार्रवाई की गई है। मुरादाबाद पुलिस के मुताबिक मामले में जाँच और अन्य जरूरी कार्रवाई की जा रही है। ऑपइंडिया के पास शिकायत कॉपी मौजूद है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘समरसता संकल्प अभियान’ चलाएगी BJP, जालंधर से वाराणसी के बीच निकलेगी भव्य यात्रा: जानिए पंजाब-UP चुनाव में रविदासिया समुदाय को कैसे साध रही भारतीय...

बीजेपी का 'समरसता संकल्प अभियान' (सामाजिक समरसता और संकल्प के लिए अभियान) 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक लगभग सात महीनों तक चलेगा।

ओडिशा सरकार करेगी स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती के नाम पर मेडिकल कॉलेज का नामकरण: जानिए ST इलाकों में धर्मांतरण रोकने में सक्रिय रहे हिंदू नेता...

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि इस फैसले का उद्देश्य क्षेत्र के ST समुदाय के लिए उनके जीवन के समर्पण, सेवा और बलिदान को सम्मानित करना है।
- विज्ञापन -