Homeदेश-समाजबाल-बच्चेदार आदमी से गैंगरेप: दावा- पता पूछने के बहाने 4 लड़कियों ने कार में...

बाल-बच्चेदार आदमी से गैंगरेप: दावा- पता पूछने के बहाने 4 लड़कियों ने कार में खींचा, बारी-बारी बलात्कार कर फेंका

रात में लगभग 3 बजे उसके हाथों को बाँध कर उसे लेदर कॉम्प्लेक्स में फिर से छोड़ दिया गया। पीड़ित ने खुद को शादीशुदा और बाल-बच्चेदार बताया।

पंजाब के जालंधर में एक पुरुष ने 4 महिलाओं पर अपने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़ित युवक एक फैक्ट्री में काम करता है। आरोप है कि कार सवार 4 लड़कियों ने पहले उसे बेहोश किया फिर अपने साथ ले गईं। बाद में पीड़ित को नशा दे कर चारों ने उसका रेप किया। कथित तौर पर रेप के शिकार युवक ने लोकलाज का डर बता कर इस घटना की शिकायत थाने में नहीं दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला शहर के कपूरथला रोड का है। यहाँ एक फैक्ट्री कम मजदूरी करने वाले व्यक्ति ने अपनी आपबीती सुनाई है। पीड़ित का कहना है कि वह हर दिन की तरह फैक्ट्री से अपने घर के लिए निकला था। इस दौरान थोड़ी ही दूर चलने पर उसके सामने एक सफेद रंग की कार रुकी। कार में 4 लड़कियाँ बैठीं थीं, जिनकी उम्र 22-23 साल के बीच थी। इस दौरान एक लड़की ने एक पर्ची निकाली और पीड़ित से पता पूछा। जब पीड़ित पर्ची में पता देख रहा था तब उसकी आँखों में लड़कियों ने कुछ डाल दिया जिस से उसे दिखना बंद हो गया।

पीड़ित ने आगे बताया कि थोड़ी देर में ही वो बेहोश हो गया। इस दौरान लड़कियों ने उसे कार के अंदर खींच लिया। उसकी आँखों पर पट्टी बाँध दी गई और हाथों को पीछे से कस दिया गया। चारों कार में बिठा कर उसे किसी अज्ञात स्थान पर ले गईं जहाँ उसे जबरन नशा दिया गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान लड़कियाँ भी शराब पी रहीं थीं। बाद में चारों लड़कियों ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया।

रात में लगभग 3 बजे उसके हाथों को बाँध कर उसे लेदर कॉम्प्लेक्स में फिर से छोड़ दिया गया। पीड़ित ने खुद को शादीशुदा और बाल-बच्चेदार बताया। उसने पुलिस में किसी भी तरह की शिकायत करने से मना कर दिया। इसकी वजह पीड़ित लोकलाज को बता रहा है। पीड़ित का कहना है कि घर लौट कर उसने अपने परिवार को सारी बात बताई थी। पीड़ित के मुताबिक, उसका परिवार भी इस बात से संतुष्ट है कि उसकी जान बच गई।

पीड़ित का कहना है कि उसका रेप करने वाली लड़कियाँ अंग्रजी में बात कर रहीं थी और वो अच्छे घरों से भी लग रही थीं। पीड़ित से बात करने के लिए वो पंजाबी में बोलती थीं। बताया जा रहा है कि खुफ़िया विभाग पीड़ित के बयान के आधार पर अपनी पड़ताल में जुट गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -