Homeदेश-समाजसफेद कपड़े से ढके थे पिंजरे, दम घुटने से 125 तोते मर गए: फैजान...

सफेद कपड़े से ढके थे पिंजरे, दम घुटने से 125 तोते मर गए: फैजान गिरफ्तार-जुराब से 4 कछुए भी मिले, तौफीक और शकील की तलाश

फैज़ान ने पिंजरे में 200 तोते होने की जानकारी दी। गिनती के बाद उनकी संख्या 135 निकली। इनमें से 125 मरे हुए थे। फैज़ान ने बताया कि तोतों को रामपुर से दिल्ली के जाफराबाद के तौफीक और शकील ने मँगवाए थे।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में पुलिस ने पशु-पक्षियों के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम फैज़ान है। उसके पास से 125 मरे हुए तोते बरामद हुए हैं। फैज़ान उर्फ़ फ़िरोज़ के पास से 4 कछुए भी मिले हैं। इस मामले में पुलिस ने फैज़ान के साथी शफीक और शकील के खिलाफ भी FIR दर्ज की है। उनकी तलाश की जा रही है। घटना बुधवार (16 अगस्त 2023) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना गाजियबाद के कौशाम्बी थाना क्षेत्र की है। यहाँ पीपुल फॉर एनिमल (PFA) के पदाधिकारी गौरव गुप्ता को रामपुर से दिल्ली कुछ पक्षियों की तस्करी की सूचना मिली थी। कुछ तोते कौशाम्बी क्षेत्र में भी बिकने वाले थे। इस सूचना को उन्होंने पुलिस से साझा किया। पुलिस ने अपना जाल बिछाया। सूचना सही पाई गई और बताए गए समय पर एक व्यक्ति कौशाम्बी मेट्रो स्टेशन के पास पिंजरा लेकर ऑटो से उतरा। पिंजरे को कपड़े से ढँका गया था। गौरव ने संदिग्ध को पकड़े की कोशिश की तो उसने चाकू से हमला कर दिया। हालाँकि मौके पर मौजूद पुलिस के जवानों ने उसे दबोच लिया।

आरोपित को पकड़ कर थाने लगाया गया जहाँ पूछताछ में उसने अपना नाम फैज़ान उर्फ़ फ़िरोज़ बताया। फैज़ान ने पिंजरे में 200 तोते होने की जानकारी दी। गिनती के बाद उनकी संख्या 135 निकली। इनमें से 125 मरे हुए थे। तलाशी के दौरान पुलिस ने फैज़ान के पास मौजूद एक जुराब के अंदर 4 कछुए भी बरामद किए। फैज़ान ने बताया कि तोतों को रामपुर से दिल्ली के जाफराबाद के तौफीक और शकील ने मँगवाए थे। जाफराबाद पहुँचने के बाद इन तोतों को तौफीक और शकील द्वारा गाजियाबद के कौशाम्बी में किसी को देने के लिए भेज दिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक तोतों को रामपुर से लाने के दौरान बस की स्टेपनी के पास ठूँस-ठूँस कर रखा गया था। यहाँ दम घुटने से इनकी मौत हो गई। पुलिस ने FIR में फैज़ान उर्फ़ फ़िरोज़ के अलावा तौफीक और शकील को भी नामजद किया है। फैज़ान से पूछताछ चल रही है, जबकि तौफीक और शकील की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। ACP स्वतंत्र सिंह ने बताया कि फैज़ान पहले भी जेल जा चुका है। तौफीक और शकील पर भी पहले से दिल्ली में केस दर्ज है। आरोपितों के बारे में और अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -