Homeदेश-समाजरेप कर वीडियो बनाया, धर्मांतरण करा निकाह, फिर गर्भपात: हमदर्दी जता करीब आया खुर्शीद,...

रेप कर वीडियो बनाया, धर्मांतरण करा निकाह, फिर गर्भपात: हमदर्दी जता करीब आया खुर्शीद, जिंदगी बना दी जहन्नुम

खुर्शीद ने पीड़िता को अपने घर बुलाकर नशीला पदार्थ खिलाया। बेहोशी की हालत में रेप कर वीडियो बनाया। फिर ब्लैकमेल कर कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। धर्मांतरण करा उससे निकाह किया। जब महिला गर्भवती हो गई तो गर्भपात करवा उससे मारपीट करने लगा।

उत्तर प्रदेश की गोरखपुर पुलिस ने खुर्शीद को गिरफ्तार किया है। उस पर एक हिंदू विवाहिता से रेप और जबरन धर्मांतरण कराने का आरोप है। हमदर्दी जताकर वह पति से अलग रह रही इस महिला के करीब आया। फिर दोस्ती और प्रेम का झाँसा देकर उसे प्रताड़ित किया। 26 जून 2023 को पीड़िता महिला की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने खुर्शीद को गिरफ्तार कर लिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला गोरखपुर के राजघाट थाना क्षेत्र का है। महिला ने पुलिस में प्रार्थना पत्र देकर खुर्शीद पर रेप, एबॉर्शन, धर्मान्तरण, मारपीट और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि लगभग 5 साल पहले उसकी शादी वाराणसी में हुई थी। इस शादी से महिला को एक बेटी हुई जो अभी 3 साल की है। 2 साल पहले महिला को उसके पति ने छोड़ दिया और दूसरी शादी कर ली।

इसके बाद महिला अपनी बच्ची के साथ वाराणसी से गोरखपुर आ गई। वह जागरण और आर्केस्ट्रा में काम करने लगी। वह जिस आर्केस्ट्रा में काम करती थी उसी में उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले का रहने वाला खुर्शीद हाशमी म्यूजिकल इन्स्ट्रूमेंट बजाता था। महिला के बुरे हालात देख खुर्शीद ने उससे सहानभूति दिखानी शुरू कर दी। थोड़े ही समय में उसने महिला को विश्वास में ले लिया और अपने प्रेमजाल में फँसा लिया।

आरोप है कि एक दिन खुर्शीद ने पीड़िता को अपने घर बुलाया। यहाँ उसने खाने में नशीला पदार्थ डाल कर महिला को बेहोश कर दिया। बेहोशी की हालत में रेप किया। अश्लील वीडियो भी बना ली। महिला ने वीडियो डिलीट करने को कहा पर खुर्शीद नहीं माना और महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। थोड़े समय बाद खुर्शीद पीड़िता को तुर्कमानपुर इलाके में ले गया। वहाँ उसने पीड़िता को बच्ची सहित किराए के कमरे में रखा।

किराए के मकान में खुर्शीद ने पीड़िता से कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। खुद को अविवाहित बता महिला का धर्मान्तरण कराया और उससे निकाह कर ली। थोड़े समय बाद पीड़िता गर्भवती हो गई। इस बीच उसे खुर्शीद के पहले से शादीशुदा होने की जानकारी मिली। जब महिला ने इसका विरोध किया तो खुर्शीद ने बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद खुर्शीद ने गर्भपात करवा दिया। वह महिला की बेटी को भी पीटता था। पीड़िता को जान से मार डालने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत दी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -