Homeदेश-समाजनिकाह के दौरान ₹10 लाख की दहेज के लिए अड़ गया मुजम्मिल हुसैन, लड़की...

निकाह के दौरान ₹10 लाख की दहेज के लिए अड़ गया मुजम्मिल हुसैन, लड़की के परिजनों ने कर दी पिटाई, Video वायरल

निकाह के दौरान दूल्हा जब अपने अब्बा महमूद हुसैन के साथ खाने के बाद मंडप में पहुँचा तो वह ₹10 लाख दहेज माँगने लगा। उसने कहा कि अगर दहेज नहीं मिला तो वह निकाह नहीं करेगा। इसी दौरान लड़की वालों को पता चला कि पैसे की लालच में मुजम्मिल पहले भी निकाह कर चुका है।

उत्तर प्रदेश के जिला गाज़ियाबाद में निकाह के दौरान दूल्हे की पिटाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दूल्हे का नाम मुजम्मिल हुसैन है। आरोप है कि निकाह के दौरान ₹10 लाख दहेज की माँग करने के कारण की गई है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए केस दर्ज कर मामले की जाँच करने की बात कही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निकाह से पहले ही ₹3 लाख कैश और एक हीरे की अंगूठी दूल्हे के परिजनों ने ले ली थी। निकाह के दौरान दूल्हा जब अपने अब्बा महमूद हुसैन के साथ खाने के बाद मंडप में पहुँचा तो वह ₹10 लाख दहेज माँगने लगा। उसने कहा कि अगर दहेज नहीं मिला तो वह निकाह नहीं करेगा। इसी दौरान लड़की वालों को पता चला कि पैसे की लालच में मुजम्मिल पहले भी निकाह कर चुका है।

लड़की पक्ष वालों को जब इस धोखे का आभास हुआ तो उन्होंने मंडप में ही दूल्हे की पिटाई कर दी। इस दौरान कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अफरा-तफरी के दौरान कई बाराती और अन्य मेहमान वहाँ से खिसक गए। पुलिस को किसी ने सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर मामले को शांत कराया।

दुल्हन के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर साहिबाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट के मुताबिक, दूल्हे के खिलाफ 420 IPC के साथ दहेज अधिनियम में केस दर्ज हुआ है। पुलिस के मुताबिक मामले की जाँच चल रही है। जाँच के बाद जो भी दोषी होगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -