Homeदेश-समाजफरीदाबाद: ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी में कॉन्ग्रेस नेता गिरफ्तार, 50 सिलेंडर मिले

फरीदाबाद: ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी में कॉन्ग्रेस नेता गिरफ्तार, 50 सिलेंडर मिले

कॉन्ग्रेस नेता ने बताया है कि पहले वह एक ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली कंपनी में काम करता था। कोरोना के कारण ऑक्सीजन की डिमांड बढ़ने पर उसने खुद से ही निजी अस्पताल को आपूर्ति शुरू कर दी।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। इस बीच फरीदाबाद पुलिस ने ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी के मामले में कॉन्ग्रेस नेता बिजेन्द्र मावी को गिरफ्तार किया है। फरीदाबाद के इंदिरा कॉम्प्लेक्स कॉलोनी स्थित उसके घर से 50 सिलेंडर बरामद किए गए हैं। आपदा प्रबंधन अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि मावी ने अपनी गाड़ी में ऑक्सीजन सिलेंडर छिपा रखे हैं। खबरों के मुताबिक, खेड़ीपुल पुलिस फरीदाबाद के तिगांव रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी में कॉन्ग्रेस नेता के शामिल होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान ड्रग कंट्रोल ऑफिसर संदीप गहलान भी मौजूद थे।

कॉन्ग्रेस नेता के वाहन की जाँच के दौरान पुलिस ने 42 खाली और 8 भरे सिलेंडर बरामद किए। पुलिस ने मावी से लाइसेंस माँगा, लेकिन आरोपित वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले 50 ऑक्सीजन सिलेंडर जब्त कर लिए।

पूछताछ के दौरान कॉन्ग्रेस नेता ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। आरोपित ने बताया कि वह इससे पहले एक ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली कंपनी में काम करता था। कोरोना के कारण जब विभिन्न राज्यों में ऑक्सीजन सप्लाई में कमी आई तो उसने खुद से ही निजी अस्पताल को सिलेंडर की आपूर्ति शुरू कर दी। आरोपित ने फरीदाबाद के विभिन्न डीलरों से इन सिलेंडरों की खरीद की और उन्हें निजी अस्पतालों में सप्लाई किया।

आरोपित ने कबूल किया कि जब वह अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति करता था तो वह हर सिलेंडर से कुछ गैस निकाल लेता था और खाली सिलेंडरों को भरकर बेच देता था। मामले की जाँच कर रही फरीदाबाद पुलिस ने जानकारी दी है कि आरोपित कॉन्ग्रेस नेता को कोर्ट में पेश किया जाएगा और उसके रिमांड की माँग की जाएगी।

गौरतलब है कि रेमडेसिविर के बाद मौजूदा COVID संकट का लाभ लेने के लिए लोग मेडिकल ऑक्सीजन सिलेंडर, कॉन्सेन्ट्रेटर और फ्लोमीटर की कालाबाजारी कर रहे हैं। हाल में ऑक्सीजन कॉन्सेन्ट्रेटर और मेडिकल उपकरणों की कालाबाजारी के कई मामले सामने आए हैं। इस गोरखधंधे को रोकने के लिए कई राज्यों ने कड़े कदम भी उठाए हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कॉन्ग्रेस ने अडानी पर किया वार, चीन को पहुँचा सीधा फायदा: केन्या सरकार ने नैरोबी एयरपोर्ट का टेंडर बदला, चीनी कंपनी को 50% महंगे...

केन्या के नैरोबी एयरपोर्ट विस्तार प्रोजेक्ट में अडानी की जगह चीनी कंपनी को ठेका मिलने से आर्थिक और राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। इन सबमें चीन का नाम क्यों आ रहा है... आइए जानें

एक दीपक जलाने पर इस्लामी कट्टरपंथियों ने मचा दिया बवाल… केरल के निलाविलक्कु विवाद से क्या समझे आप? क्या सेक्युलर होने का ठेका सिर्फ...

फातिमा तहिलिया विवाद के बाद फिर उठे सवाल- जब दूसरे समुदाय अपनी धार्मिक सीमाएँ तय करते हैं, तो समायोजन की उम्मीद सिर्फ हिंदुओं से क्यों?
- विज्ञापन -