Homeदेश-समाजइंतजार खत्म, अगस्त तक बच्चों के लिए आ सकती है कोरोना वैक्सीन: स्वास्थ्य मंत्री...

इंतजार खत्म, अगस्त तक बच्चों के लिए आ सकती है कोरोना वैक्सीन: स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने पीएम मोदी के साथ बैठक में दी जानकारी

भाजपा की संसदीय दल की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बच्चों की वैक्सीन के बारे में अवगत कराया। बताया जा रहा है कि मंडाविया ने बैठक में कहा कि सरकार अगले महीने तक बच्चों का टीकाकरण शुरू कर सकती है।

केंद्र की मोदी सरकार कोरोना महामारी से निपटने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसी बीच मंगलवार (27 जुलाई 2021) को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने संसदीय दल की बैठक में कहा, “अगस्त तक बच्चों के लिए कोविड-19 की वैक्सीन आ सकती है।” ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण को कमजोर करने और देश भर में स्कूलों को फिर से खोलने की दिशा में बच्चों के लिए वैक्सीन लाना एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजपा की संसदीय दल की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बच्चों की वैक्सीन के बारे में अवगत कराया। बताया जा रहा है कि मंडाविया ने बैठक में कहा कि सरकार अगले महीने तक बच्चों का टीकाकरण शुरू कर सकती है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश में जाइडस कैडिला (Zydus Cadila) की बच्चों के लिए वैक्सीन ट्रायल अंतिम चरण में है। दरअसल, इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने मॉनसून सत्र के दौरान राज्यसभा में कहा था, ”भारत बॉयोटेक और जाइडस कैडिला ने बच्चों पर टीकों का ट्रायल शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि इसमें सफलता मिलेगी और बच्चों के लिए भी वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी।”

बता दें कि हाल ही में एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने बताया था कि जाइडस कैडिला ने बच्‍चों की वैक्‍सीन का ट्रायल पूरा कर लिया है और उन्‍हें आपातकालीन इस्‍तेमाल के लिए मंजूरी का इंतजार है। डॉ. गुलेरिया ने जानकारी दी थी कि भारत बॉयोटेक की ओर से बच्‍चों के लिए तैयार की गई कोवैक्सीन का ट्रायल भी अगस्त या सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्‍होंने कहा था कि कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए ट्रायल के तुरंत बाद ही वैक्‍सीन को हरी झंडी दिखा दी जाएगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -