Homeदेश-समाजजामिया में हुई फायरिंग पर बोले गृहमंत्री अमित शाह- घटना बर्दाश्त नहीं, सख्त कार्रवाई...

जामिया में हुई फायरिंग पर बोले गृहमंत्री अमित शाह- घटना बर्दाश्त नहीं, सख्त कार्रवाई के निर्देश

केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने फायरिंग की घटना पर कहा कि कानून तोड़ने वाले किसी भी व्यक्ति पर कार्रवाई की जानी चाहिए। जो कोई भी ऐसा करता है उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। कोई भी कानून से बड़ा या देश से बड़ा नहीं हो सकता।

जामिया में सीएए के खिलाफ़ हो रहे प्रदर्शन के बीच हुई फायरिंग की घटना पर देश के गृहमंत्री अमित शाह ने नाराजगी जाहिर की है। अमित शाह ने कहा है कि इस तरह की घटना कहीं भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इतना ही नहीं उन्होंने कहा है कि दोषियों के ख़िलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली के जामिया में हुई फायरिंग की घटना पर केंद्र की सियासत तेज हो गई है। एक तरफ जहाँ विपक्षी पार्टी कॉन्ग्रेस ने घटना को लेकर मोदी सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने घटना को गंभीरता से लेते हुए मामले पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की है और कमिश्नर को कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शाह ने ट्वीट करते हुए कहा कि सरकार इस तरह की किसी भी घटना को बर्दाश्त नहीं करेगी। घटना में शामिल दोषियों के ख़िलाफ़ गंभीरता के साथ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने फायरिंग की घटना पर कहा कि कानून तोड़ने वाले किसी भी व्यक्ति पर कार्रवाई की जानी चाहिए। जो कोई भी ऐसा करता है उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। कोई भी कानून से बड़ा या देश से बड़ा नहीं हो सकता। हालाँकि, पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे दिल्ली पुलिस लगातार पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि वह छात्र हथियार लेकर मार्च में क्यों शामिल हुआ और वह अपनी गोली से किसे निशाना बनाना चाहता था।

आपको बता दें कि गुरुवार दोपहर को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जामिया से लेकर राजघाट तक सीएए के खिलाफ विरोध मार्च निकालने के दौरान रामभक्त गुलशन (बदला हुआ नाम) नाम के शख्स ने अचानक से मीडिया कर्मियों के सामने आकर पिस्तौल से गोली चला दी थी। जिसमें मौजूद जामिया के छात्र शादाब के हाथ में गोली लगी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि इस दौरान भारी पुलिस फोर्स और मीडिया कर्मियों की मौजूदगी थी, लेकिन किसी को कुछ समझ नहीं आया कि आख़िर अचानक से हुआ क्या।

अपडेट: नई सूचनाओं के आने से हमें पता चला है कि जामिया में गोली चलाने का आरोपित नाबालिग है, अतः सम्बद्ध कानूनों के अनुसार उसका नाम बदल दिया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -