Homeदेश-समाजमोहम्मद एहसान ने WhatsApp पर दिया तलाक, शिकायत करने पहुँची शमा परवीन को...

मोहम्मद एहसान ने WhatsApp पर दिया तलाक, शिकायत करने पहुँची शमा परवीन को पुलिसकर्मियों ने भगाया

एएसपी ने बताया कि महिला ने 27 जुलाई को प्रार्थना पत्र दिया था, जिसके आधार पर दोनों को थाने बुलाया गया था। लेकिन शौहर नहीं आया और WhatsApp पर तलाक़ देने की बात सामने आई। इसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया।

उत्तर प्रदेश के हाथरस में मोहम्मद एहसान ने अपनी बीवी शमा परवीन को WhatsApp पर ही तलाक़नामा भेज दिया। शमा जब फरियाद लेकर थाने पहुँची तो पुलिसकर्मियों ने उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी और उसे भगा दिया। मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने तलाक के नए कानून के तहत रिपोर्ट दर्ज की।

ख़बर के अनुसार, शमा परवीन का निकाह अप्रैल 2010 में एहसान मिस्त्री से हुआ था। निकाह के कुछ दिनों बाद से ही एहसान अपनी बीवी के साथ शराब पीकर बुरा बर्ताव करता था, मारने-पीटने के अलावा वो उसे घर से बाहर निकाल देता था। 15 जुलाई को वो अपनी बीवी को छोड़कर चला गया। इसके दूसरे दिन उसके पास तलाक़नामा पहुँचा। इससे पहले मोबाइल पर तलाक़ का मैसेज आ चुका था। इस संदर्भ में शमा परवीन ने जब अपने परिजनों से बात की तो उन्होंने उसे थाने जाने की सलाह दी। 27 जुलाई को वो थाने पहुँची।

समझाने-बुझाने के लिए पुलिस ने 1 अगस्त को एहसान और शमा दोनों को थाने बुलाया था। लेकिन एहसान नहीं पहुँचा। मामला मीडिया में आने के बाद एहसान के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया गया।

ज़िले के एएसपी ने बताया कि महिला ने 27 जुलाई को प्रार्थना पत्र दिया था, जिसके आधार पर दोनों को थाने बुलाया गया था। लेकिन शौहर नहीं आया और WhatsApp पर तलाक़ देने की बात सामने आई।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -