Homeदेश-समाजअरुणाचल प्रदेश में भारतीय सेना का 'चीता' हेलिकॉप्टर क्रैश: दोनों पायलटों की मौत

अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सेना का ‘चीता’ हेलिकॉप्टर क्रैश: दोनों पायलटों की मौत

पुलिस ने बताया कि सेना का हेलीकॉप्टर ने बीच रास्ते में संपर्क खो दिया था और उसके बाद उसे लोकेट नहीं किया जा सका। 12:30 बजे के करीब बंगजलेप के ग्रामीणों ने बताया कि वहाँ एक जहाज क्रैश हो गया है।

अरुणाचल प्रदेश में भारतीय वायुसेना का चीता हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। बताया जा रहा है कि मंडला पहाड़ी इलाके के पास दुर्घटना घटी है। दोनों पायलटों की जान चली गई है। पायलटों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था। सुबह 9:15 बजे हेलीकॉप्टर ने ऑपरेशनल उड़ान भरी थी, जिसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) से इसका संपर्क टूट गया। इसके कुछ ही देर बाद हादसे की जानकारी मिली।

गुवाहाटी के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने जानकारी दी कि अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हेलीकॉप्टर का संपर्क एटीसी से टूट गया। इसके बाद हेलीकॉप्टर के बोमडिला के पास मंडाला इलाके में दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिली। हेलीकॉप्टर में पायलट और को-पायलट सवार थे। दुर्घटना के कारणों का फिलहाल कुछ भी पता नहीं चल सका है।

पुलिस ने भी बताया कि सेना के हेलीकॉप्टर ने बीच रास्ते में संपर्क खो दिया था और उसके बाद उसे लोकेट नहीं किया जा सका। 12:30 बजे के करीब बंगजलेप के ग्रामीणों ने बताया कि वहाँ एक जहाज क्रैश हो गया है। सेना और एसएसबी और पुलिस की बचाव टीम घटनास्थल पर जा चुकी है। अभी तक कोई फोटो नहीं मिल पाई है क्योंकि एरिया में सिग्नल नहीं है।

हालाँकि, इस घटना में दोनों पायलटों की जान चली गई है। बता दें कि इससे पहले अक्टूबर 2022 में भी तवांग इलाके में इंडियन आर्मी का चीता हेलीकॉप्ट दुर्घटना का शिकार हो गया था। इस हादसे में एक पायलट की मौत हो गई थी। हेलीकॉप्टर एक नियमित उड़ान भर रहा था। हादसे के बाद जख्मी दोनों पायलटों को अस्पताल ले जाया गया जहाँ लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव ने दम तोड़ दिया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

आतंकियों तक आधार पहुँचाने की साजिश किसकी? MP के ‘क्लोन Aadhar मशीन’ मामले ने बढ़ाई चिंता, अन्य राज्यों में भी फर्जी पंजीकरण के नेटवर्क...

मध्य प्रदेश के क्लोन आधार मशीन मामले के बाद जानिए, क्या दूसरे राज्यों में भी आधार पंजीकरण में ऐसी गड़बड़ियाँ सामने आई हैं।

बीमारी के बहाने निशाने पर भारत… BBC ने ’38 परजीवी’ के सहारे 19 साल पुरानी घटना पर किया बदनाम: पढ़ें- कैसे पश्चिमी मीडिया ने...

BBC ने रिपोर्ट में लिखा कि भारत घूमने आई महिला के दिमाग में 38 परजीवी मिले। यह दावा न तो मेडिकल साइंस के हिसाब से सही और न इसमें कोई सच्चाई।
- विज्ञापन -