Homeदेश-समाजजहाँगीरपुरी दंगा: शोभा यात्रा पर गोलीबारी करने वाला यूनुस सोनू गिरफ्तार, पकड़ने गई पुलिस...

जहाँगीरपुरी दंगा: शोभा यात्रा पर गोलीबारी करने वाला यूनुस सोनू गिरफ्तार, पकड़ने गई पुलिस पर हुई थी पत्थरबाजी

हिंसा में शामिल कुछ लोगों से पूछताछ करने गई पुलिस की टीम पर जहाँगीरपुरी इलाके में एक बार फिर पथराव किया गया। पुलिस जब एक महिला से पूछताछ कर रही थी, तभी कुछ लोगों ने अपने घरों से उन पर पथराव करना शुरू दिया।

दिल्ली के जहाँगीरपुरी इलाके में हिंसा (Delhi Jahangirpuri Riot) के दौरान पुलिस पर फायरिंग करने वाले यूनुस सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। जहाँगीरपुरी हिंसा के 100 से ज्यादा वीडियो व सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। इन्हीं में से एक वीडियो में मोहम्मद सोनू, उर्फ यूनुस सोनू हिंसा में गोली चलाते हुए दिख रहा है। वह हिस्ट्रीशीटर सलीम चिकना का भाई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब अन्य पत्थरबाज शोभा यात्रा पर पत्थर बरसा रहे थे, उसी बीच एक नीले रंग का कुर्ता और जालीदार टोपी पहना हुआ सोनू चिकना कैसे गोली चला रहा था। स्पेशल कमिश्नर दीपेंद्र पाठक ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

मालूम हो कि सोमवार (18 अप्रैल, 2022) को हिंसा में शामिल कुछ लोगों से पूछताछ करने गई पुलिस की टीम पर जहाँगीरपुरी इलाके में एक बार फिर पथराव किया गया। पुलिस जब एक महिला से पूछताछ कर रही थी, तभी कुछ लोगों ने अपने घरों से उन पर पथराव करना शुरू दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पथराव के बावजूद पुलिस की टीम महिला को अपने साथ ले गई। यह महिला उस मोहम्मद सोनू की बीवी है जो 16 अप्रैल की हिंसा के दौरान पत्थरबाजों के बीच से गोली चलाता वीडियो में दिखा था।

बता दें कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच इस मामले में अब तक 23 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें कई हिंदू भी हैं। इसके अलावा आरोपितों में 2 नाबालिग भी हैं। जहाँगीरपुरी हिंसा के बाद फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुँचकर सबूत जुटा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अरुणाचल के सियांग डैम से लेकर मध्यप्रदेश के न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट तक का विरोध क्यों? जानिए प्रदर्शन का विदेशी फंडिंग और पादरी कनेक्शन

देश में हर बड़े विकास प्रोजेक्ट के शुरू होने से पहले ही विरोध शुरू हो जाता है। मध्य प्रदेश में परमाणु ऊर्जा परियोजना, अरुणाचल प्रदेश में सियांग अपर बांध सबका क्यों हो रहा विरोध?

कभी ईद पर तो कभी होली के बाद दंगे, मंदिरों पर पड़ा ताला और छीन लिए गए बिजनेस: जानें कैसे मुरादाबाद में विक्टिम मुस्लिम...

मुरादाबाद की जिस कहानी में मुस्लिमों को विक्टिम बताया जा रहा है असल में वहाँ सबसे ज़्यादा नुकसान में हिंदू ही हैं। हिंदुओं को बहुसंख्यक से अल्पसंख्यक बनाया गया, उनके धंधे छीन लिए गए, उनके पुजारी मार दिए गए और उनके मंदिरों पर ताले जड़ दिए गए।
- विज्ञापन -