Homeदेश-समाजमेरठ: कोरोना हॉटस्पॉट में 2 दिन से चल रहा था जलसा, 150 लोग थे...

मेरठ: कोरोना हॉटस्पॉट में 2 दिन से चल रहा था जलसा, 150 लोग थे मौजूद, यूसुफ बादशाह सहित 5 गिरफ्तार

जलसे का आयोजन उसी इलाके में हो रहा था जो मेरठ में कोरोना संक्रमण का हॉटस्पॉट रहा है। अप्रैल में जब इस इलाके को सील करने पुलिस पहुॅंची थी तो पथराव किया गया था। इस इलाके से अब तक 13 संक्रमित मिल चुके हैं।

लॉकडाउन के बावजूद मेरठ के कोरोना हॉटस्पॉट में दो दिन से जलसा चल रहा था। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इसमें करीब 150 लोग शामिल थे। छापा पड़ते ही ज्यादातर लोग फरार हो गए। पॉंच लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

जलसे की जानकारी मिलने पर गुरुवार रात छापेमारी की गई। पुलिस को देख जलसे में भगदड़ मच गई। मौके से पुलिस ने पाँच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते हुए मेरठ शहर के जली कोठी इलाके में दो दिनों से जलसे का आयोजन किया जा रहा था। इसकी जानकारी गुरुवार (14 मई, 2020) देर रात एक व्यक्ति ने डीएम और एडीएम सिटी को फोन पर दी।

एडीएम सिटी ने अजय कुमार तिवारी ने अपने गनर से साथ जलसे पर छापा मारा। बाद में एडीएम ने एसपी सिटी को सूचना दी तो पुलिस हरकत में आ गई।

मौके पर पहुँचे एडीएम को जलसे की व्यवस्था देख रहे यूसुफ बादशाह ने पहले तो यह कहकर गुमराह करने की कोशिश की कि केवल 20-25 लोग मौजूद हैं। बादशाह की बात पर संदेह होने पर एडीएम सिटी उस घर के अदंर दाखिल हो गए, जहाँ पर जलसा हो रहा था।

इस बीच घर के अंदर चल रहे जलसे 150 से अधिक लोगों को देख एडीएम दंग रह गए। पुलिस के पहुँचते ही भगदड़ मच गई और अधिकांश लोग दीवार कूदकर फरार हो गए। यूसुफ बादशाह सहित पाँच लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इन सभी के खिलाफ थाना देहली गेट में लॉकडाउन का उल्लंघन सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

दरअसल जिस जली कोठी इलाके में दावत का आयोजन किया जा रहा था, वहाँ से थाना चंद कदमों की दूरी पर ही है। इतनी भीड़ जुटने के बावजूद थाना पुलिस इससे बेखबर थी। इतनी बड़ी लापरवाही का संज्ञान लेते हुए एसएसपी अजय साहनी ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ जाँच बिठा दी है।

जलसे के लिए बल्लियाँ लगाकर रास्ता रोक दिया गया। युसूफ बादशाह ने एडीएम से पहले तो कहा कि उसने इसके लिए पुलिस से इजाजत ली है, लेकिन वह बाद में अपने बयान से पलट गया।

आपको बता दें कि 11 अप्रैल को मेरठ के देहली गेट थाना स्थित कोरोना वायरस संक्रमण हॉटस्पॉट जली कोठी क्षेत्र को सील करने पहुँची पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया था। इस दौरान काफ़ी जबरदस्त पत्थरबाजी भी हुई थी, जिसमें सिटी मजिस्ट्रेट को भी चोटें आईं थीं।

इतना ही नहीं उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए कई थानों की पुलिस फोर्स को बुलाना पड़ा था। दरअसल इस इलाके में अभी तक 13 कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आ चुके हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -