Homeदेश-समाजजामिया की सफूरा ज़रगर गिरफ्तार, सीमा रिजवी पर हुए हमले में थी शामिल

जामिया की सफूरा ज़रगर गिरफ्तार, सीमा रिजवी पर हुए हमले में थी शामिल

इससे पहले जामिया कोऑर्डिनेशन कमेटी के सदस्य मीरन हैदर को भी दिल्ली पुलिस ने 2 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। उसको उत्तर-पूर्व दिल्ली में हुए हिन्दू विरोधी दंगों के संबंध में षड्यंत्र रचने के आरोपों के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया था।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया की एमफिल स्टूडेंट सफूरा ज़रगर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह जामिया कोऑर्डिनेशन कमेटी की सदस्य है। संशोधित नागरिकता कानून तथा नेशनल सिटिजन रजिस्टर के खिलाफ चलाए गए विरोध-प्रदर्शनों में काफी सक्रिय रही है। उसे पूछताछ के लिए कल बुलाया गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उसको किन कारणों के चलते गिरफ्तार किया गया है, यह अभी तक साफ़ नहीं हो सका है। हालाँकि फरवरी में यह रिपोर्ट आई थी कि एक मुस्लिम एक्टिविस्ट सीमा ऐमन रिज़वी पर कथित हमले के आरोपों में सफूरा ज़रगर समेत 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। रिज़वी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि जब वह जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्थित धरना स्थल से अपने घर को लौट रही थी उसी समय जामिया मस्जिद के नजदीक गेट नंबर 7 पर उसको कुछ प्रदर्शनकारियों ने रोक लिया था। आरएसएस का एजेंट बताते हुए हमला किया था।

इससे पहले जामिया कोऑर्डिनेशन कमेटी के सदस्य मीरन हैदर को भी दिल्ली पुलिस ने 2 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। उसको उत्तर-पूर्व दिल्ली में हुए हिन्दू विरोधी दंगों के संबंध में षड्यंत्र रचने के आरोपों के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया था। इन दंगों में 53 लोगों की मौत हुई थी और 400 से ज्यादा घायल हुए थे। मीरन हैदर राष्ट्रीय जनता दल की यूथ विंग की दिल्ली शाखा का अध्यक्ष है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कब्रें बेचीं, हिंदुओं की संपत्ति वक्फ की और डिलीट कर दीं फाइल्स: UP के शिया वक़्फ बोर्ड में ₹1000 करोड़ के घोटाले का दावा,...

शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन के मुताबिक, पूरा घोटाला 1000 करोड रुपए का है। इसमें कुछ हिंदू और कथित बेनामी संपत्तियों को भी वक्फ संपत्ति के तौर पर दर्ज करने का मामला भी शामिल है।

जंतर-मंतर पर ‘बेटी चुप कराओ’, झारखंड में बेटियों का जिक्र तक नहीं: दो प्रदर्शनों में ‘द वायर’ का दो एजेंडा, केंद्र पर सवाल तो...

'द वायर' का एजेंडा साफ है। जंतर-मंतर प्रदर्शन में मोदी सरकार ने महिलाओं को टारेगट किया और झारखंड मसले पर अत्याचारों का जिक्र तक नहीं किया।
- विज्ञापन -