Homeदेश-समाजनाबालिग भतीजी के प्यार में पागल चचा इम्तियाज: इनकार पर लड़की को मारी गोली;...

नाबालिग भतीजी के प्यार में पागल चचा इम्तियाज: इनकार पर लड़की को मारी गोली; बाद में खुद कूद गया मालगाड़ी के आगे

....जब लड़की अपनी सहेली के साथ स्कूल से लौट रही थी तो आरोपित ने उसे रोक लिया। उसने शबनम को पहले चाकू मारा और बाद में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

झारखंड के गढ़वा जिले से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ अपनी नाबालिग भतीजी के एकतरफा प्यार में पड़े सिरफिरे चाचा ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसके पास से मिले सुसाइड नोट के आधार पर उसकी पहचान कर ली है।

रिपोर्ट के मुताबिक, घटना मंगलवार (30 नवंबर 2021) को गढ़वा जिले के खरौधी थाना क्षेत्र के के करिवाडीह गाँव में घटी। यहीं के रहने वाला आरोपित इम्तियाज अंसारी कक्षा 9 में पढ़ने वाली अपनी नाबालिग भतीजी शबनम खातून से पिछले कई साल से एकतरफा प्यार करता था। उसने कई बार लड़की को प्रपोज भी किया, लेकिन हर बार वह उसे दुत्कार देती थी। इससे वो काफी चिढ़ा हुआ था। वहीं लड़की ने आरोपित द्वारा उसे छेड़ने की बात अपने घर वालों को भी बता दी। इसके बाद उसके परिजनों ने युवक के पिता से इसकी शिकायत की तो उसे गुजरात भेज दिया गया।

अभी हाल ही में वो गुजरात से वापस लौटा था। घर वापस लौटते ही उसने फिर से लड़की के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसने लड़की पर निकाह करने का दबाव बनाया। साथ ही धमकी भी दी कि शादी नहीं करने पर उसके लिए ही उसने एक पिस्तौल और 20 कारतूस बचा के रखे हैं। जब पीड़िता ने फिर से इसकी शिकायत अपने परिजनों से की और उन्होंने आरोपित के पिता से ये बात बताई। तो आरोपित की पिटाई भी हुई।

हालाँकि, इससे बौखलाए सिरफिरे आशिक ने लड़की की हत्या का मन बना लिया। इसी क्रम में बीते मंगलवार को जब लड़की अपनी सहेली के साथ स्कूल से लौट रही थी तो आरोपित ने उसे रोक लिया। उसने शबनम को पहले चाकू मारा और बाद में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वो वहाँ से फरार हो गया और चोपन रेलखंड पर नगर उंटारी के पास सुसाइड नोट लिखने के बाद मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। इससे उसके दोनों पैर कट गए और शरीर में भी कई जगह कटने के निशान मौजूद थे। बहरहाल मामले की तफ्तीश की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ पर फैलाया जा रहा ‘अर्धसत्य’: इसे कानूनी वजहों से ZEE5 ने हटाया, सरकार ने नहीं लगाया कोई बैन; जानिए पूरा...

सतलुज पर सरकार ने बैन नहीं लगाया बल्कि फिल्म पहले IT नियम, 2021 के नियम 9 के तहत ZEE5 पर रिलीज हुई और बाद में उसी व्यवस्था के तहत उसे हटा भी दिया गया।

बाबू जगजीवन राम: वो दलित नेता जिन्हें कॉन्ग्रेस और लेफ्ट से कभी उनका हक नहीं मिला, क्योंकि वे हिंदू धर्म से नहीं करते थे...

डॉ. आंबेडकर ने जाति व्यवस्था से तंग आकर बौद्ध धर्म अपनाया, तो जगजीवन राम जीवनभर हिंदू समाज के भीतर रहकर ही कुरीतियों को सुधारने के पक्षधर रहे।
- विज्ञापन -