Homeदेश-समाजकुमकुम नहीं लगाना, बुर्का पहनो… पति को तलाक देकर इस्लाम कबूलो: कर्नाटक में रफीक...

कुमकुम नहीं लगाना, बुर्का पहनो… पति को तलाक देकर इस्लाम कबूलो: कर्नाटक में रफीक ने बीवी के सामने किया दलित महिला का रेप, 7 पर केस दर्ज

पुलिस ने बताया है कि उन्हें मिली शिकायत में महिला ने कहा है कि रफीक नाम के आरोपित ने अपनी बीवी के सामने उसका रेप किया था। इस दौरान उसकी अश्लील तस्वीरें ली। इसके बाद वो उसे माथे पर कुमकुम लगाने की बजाय बुर्का पहनने को कहने लगे।

कर्नाटक में 28 साल की शादीशुदा दलित महिला को ब्लैकमेल करके उस पर इस्लाम कबूलने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। आरोपित, पीड़ित महिला को उसकी अश्लील वीडियोज दिखाते हुए ब्लैकमेल कर रहे थे। पुलिस ने बताया है कि उन्हें मिली शिकायत में महिला ने कहा है कि रफीक नाम के आरोपित ने अपनी बीवी के सामने उसका रेप किया था। इसके बाद उसे कुमकुम लगाने की बजाय बुर्का पहनने को कहा गया।

शिकायत के मुताबिक रफीक और उसकी बीवी ने महिला को पहले बेलगावी स्थित अपने घर रहने को मजबूर किया। उसके बाद उससे वैसा करने को कहा जैसा वो चाहते थे। महिला के अनुसार, पिछले साल जब वो रफीक और उसकी बीवी के साथ रहती थी, तभी रफीक ने अपनी बीवी के सामने उसका रेप किया था और इस साल अप्रैल में दोनों मियाँ-बीवी दलित महिला से कहे लगे कि उसे कुमकुम नहीं लगाना बुर्का पहनना है और पाँच समय नमाज भी पढ़नी है।

महिला ने शिकायत में कहा है कि उसे जातिगत गालियाँ दी जाती थीं क्योंकि वो पिछड़ी जाति से आती है। उसे कहा गया था कि उसे अपने पति को तलाक देकर इस्लाम कबूलना ही होगा। अगर वो ऐसा नहीं करती तो उसे मार दिया जाएगा और उसकी अश्लील तस्वीरें भी वायरल कर दी जाएँगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मामले में सौनदत्ती में महिला ने 7 लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। केस को कर्नाटक धर्म की स्वतंत्रता के अधिकार संरक्षण अधिनियम, आईटी कानून की प्रासंगिक धाराओं, एससी/एसटी अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की बलात्कार, अपहरण, आपराधिक धमकी की धाराओं के तहत दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कर्नाटक में एक कॉन्ग्रेस नेता की बेटी की सरेआम हत्या का मामला सामने आया था। घटना का आरोपित नेहा के साथ पढ़ने वाला फयाज था। रिपोर्टों से पता चला था कि फयाज उसके साथ रिलेशनशिप में आना चाहता था, लेकिन नेहा के मना करने के बाद उसने उसे मारने का फैसला किया और कॉलेज कैंपस के बाहर आकर उसे चाकू घोंप- घोंपकर मार डाला।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जिस चुनाव आयोग को राहुल गाँधी विदेश तक कोसते रहे, ट्रंप ने उसी की तारीफ की: कॉन्ग्रेस को लगी मिर्ची

ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था और फोटो-ID सिस्टम का उदाहरण देते हुए अमेरिका में SAVE America Act पास करने की माँग की।

बंगाल मे शुभेंदु सरकार के 100 दिन पूरे: जानिए ममता राज जाने से राज्य में क्या-क्या हुए परिवर्तन

अब जब बंगाल में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे हो रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि इन 100 दिनों के भीतर बंगाल की तस्वीर कितनी बदली है?
- विज्ञापन -