Homeदेश-समाजजिस जमीन पर कब्जा कर बनाई दुकानें, अब वहाँ मुस्लिम करते हैं हिंदू लड़कियों...

जिस जमीन पर कब्जा कर बनाई दुकानें, अब वहाँ मुस्लिम करते हैं हिंदू लड़कियों से अश्लीलता: पहले भी 9 लोग कर चुके हैं नाबालिग से गैंगरेप, गुजरात के खेड़ा का मामला

ग्रामीणों का कहना है कि अब यह जगह एक तरह का ‘हब’ बन चुकी है, जहाँ गाँव में आने-जाने वाली हिंदू महिलाओं और लड़कियों को गलत नजर से देखा जाता है, उन पर अभद्र टिप्पणियाँ की जाती हैं।

गुजरात के खेड़ा जिले के चांदणा गाँव में अवैध कब्जा और हिंदू महिलाओं के साथ अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है। गाँव के बीचों-बीच खाली पड़ी जमीन पर मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है और वहाँ अवैध रूप से दुकानें बना दी गई हैं। हिंदू समाज के लोगों का आरोप है कि इन दुकानों पर मुस्लिम युवकों के समूह इकट्ठा होते हैं और वहाँ से गुजरने वाली हिंदू महिलाओं और युवतियों को देखकर अश्लील इशारे और अभद्र टिप्पणियाँ करते हैं। स्थानीय हिंदुओं ने इस मामले में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अवैध कब्जा हटाने की माँग की है।

ग्रामीणों ने माँग की है कि इन अवैध कब्जों को तुरंत हटाया जाए और गाँव में सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। आवेदन पत्र की एक कॉपी ऑपइंडिया के पास भी मौजूद है। आवेदन में कहा गया है कि गाँव के मध्य स्थित खाली जमीन पर मुस्लिम समाज द्वारा पिछले कई वर्षों से अवैध कब्जा कर निर्माण कर दिया गया है। वहीं, व्यापार-व्यवसाय के नाम पर कई दुकानें भी खड़ी कर दी गई हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि इन दुकानों के पास से गुजरने वाले सार्वजनिक रास्ते से सुबह-शाम हिंदू समाज की महिलाएँ और लड़कियाँ आती-जाती हैं। इसी दौरान वहाँ कुछ मुस्लिम युवक इकट्ठा होते हैं और अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए अभद्र टिप्पणियाँ और इशारे करते हैं। दुकानों के पास हिंदू समाज के कई मंदिर और चबूतरा चौक भी स्थित हैं। यहाँ नवरात्रि गरबा, भाठीजी महाराज के गरबा, रामधून और रामदेवजी के भजन जैसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

आरोप है कि इन धार्मिक आयोजनों के दौरान भी मुस्लिम युवक देर रात तक दुकानें खुली रखते हैं और वहाँ आने-जाने वाले लोगों पर कटाक्ष करते हुए अभद्र टिप्पणियाँ करते हैं। हिंदू समाज के लोगों ने पहले हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि नवरात्रि के दौरान गरबा खेलने आने वाली महिलाओं, बहनों और लड़कियों के छिपकर वीडियो और फोटो भी बनाए जाते हैं जिसके चलते पहले भी तनाव और विवाद की स्थिति पैदा हो चुकी है।

ग्रामीणों का कहना है कि अब यह जगह एक तरह का ‘हब’ बन चुकी है, जहाँ गाँव में आने-जाने वाली हिंदू महिलाओं और लड़कियों को गलत नजर से देखा जाता है, उन पर अभद्र टिप्पणियाँ की जाती हैं। जब वे आसपास की दुकानों पर सामान लेने जाती हैं तो उनका पीछा करने जैसी घटनाएँ भी आए दिन सामने आ रही हैं।

प्रशासन ने नोटिस लगाकर माँगे दस्तावेज: स्थानीय हिंदू

ऑपइंडिया से बातचीत में स्थानीय हिंदू संगठन के पदाधिकारी धवलसिंह झाला ने बताया कि पिछले 3 वर्षों से आरोपित हिंदू लड़कियों और महिलाओं को परेशान कर रहे थे। उनका कहना था कि गाँव के बीचों-बीच जमीन पर कब्जा कर वहाँ अवैध निर्माण कर दिए गए थे। उन्होंने बताया कि तीन साल पहले नवरात्रि के दौरान भी इस मुद्दे को लेकर तनाव की स्थिति बनी थी। वहीं इस बार नवरात्रि में मुस्लिम युवक बाइक लेकर कार्यक्रम स्थल के बीच से गुजरते थे, तेज आवाज में बाइक चलाते थे और अश्लील हरकतें करते थे।

उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में गाँव में एक हिंदू नाबालिग लड़की के साथ कई मुस्लिम युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना भी सामने आई थी। इस घटना के बाद गाँव के हिंदू समाज ने पूरे मामले की गहराई से जाँच की और दस्तावेजों की पड़ताल की। जाँच के दौरान आधिकारिक रूप से यह सामने आया कि मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गाँव की खाली पड़ी जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण कर लिए हैं।

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसके अलावा जिला प्रशासन ने अवैध दुकानों पर नोटिस चस्पा कर संबंधित लोगों को तुरंत दस्तावेज और सबूत पेश करने का आदेश दिया है। कहा गया है कि यदि वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए तो जिला प्रशासन की ओर से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नाबालिग हिंदू के साथ हाल ही में हुआ गैंगरेप

गौरतलब है कि हाल ही में इसी गाँव में एक 17 वर्षीय हिंदू नाबालिग के साथ तीन साल तक गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग का एक मामला सामने आया। पीड़िता की माँ की शिकायत के आधार पर खेड़ा टाउन पुलिस स्टेशन में 9 मुस्लिम पुरुषों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपित परवेज पठान ने पहले नाबालिग को अपने जाल में फँसाया, उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनाए और फिर उसे धमकाकर बार-बार उसके साथ रेप किया। शिकायत के अनुसार, परवेज ने नाबालिग को अपने अन्य मुस्लिम दोस्तों के हवाले भी कर दिया था और 2023 से 2025 के बीच अलग-अलग लोगों ने उसके साथ रेप किया।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपितों ने नाबालिग को बार-बार धमकी दी कि अगर उसने उनकी बात नहीं मानी, तो वे उसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल कर देंगे और उसे बदनाम कर देंगे। आखिरकार पीड़िता परेशान हो गई और उसने आत्महत्या करने की बात कही जिसके बाद यह पूरा मामला परिवार के सामने आया। इसके बाद, 17 अप्रैल 2026 को एक शिकायत दर्ज की गई थी।

(यह खबर मूल रूप से गुजराती में लिखी गई है जिसे इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं)

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ભાર્ગવ રાજ્યગુરુ
ભાર્ગવ રાજ્યગુરુ
Being learner, Spiritual, Reader

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -