Homeदेश-समाजहसीना ने युनूस की आँखों में झोंका मिर्च पाउडर, चाकू से काटा प्राइवेट पार्ट,...

हसीना ने युनूस की आँखों में झोंका मिर्च पाउडर, चाकू से काटा प्राइवेट पार्ट, आपसी कलह से थी परेशान

दो साल पहले यूनुस और हसीना की शादी हुई थी। कुछ ही दिनों बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इससे तंग आकर हसीना अपने मायके में रहने लगी। जब यूनुस उसे लाने पहुॅंचा तो बहस हाथापाई में बदल गई और यह घटना घटी।

आंध्र प्रदेश के करनूल जिले में गुरुवार (सितंबर 19, 2019) को एक बेहद ही अजीब घटना देखने को मिली। करनूल के पयनाम विधानसभा क्षेत्र के गडीवेमुला गाँव में हसीना नाम की एक महिला ने पहले अपने 23 वर्षीय शौहर युनूस पर मिर्च पाउडर से हमला किया और फिर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। जिसके बाद जख्मी युनूस को नंदयाल जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गडीवेमुला गाँव के सब इंस्पेक्टर एस. चिरंजीवी ने बताया कि यूनुस ने 2 साल पहले 21 साल की हसीना से शादी की थी। कपल ने अपने विवाहित जीवन का पहला साल खुशी से बिताया, लेकिन इसके बाद उन दोनों के बीच में कई मुद्दों को लेकर मतभेद होने लगे। मतभेद बढ़ते देख दोनों अलग हो गए। हसीना अपने मायके आकर रहने लगी।

सब इंस्पेक्टर ने बताया कि यूनुस 2 दिन पहले अपने ससुराल आया और हसीना को साथ ले जाने की बात कही। हसीना के पिता ने मना कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस होने लगी और ये बहस जल्द ही हाथापाई में बदल गई। कथित तौर पर जब यूनुस ने अपने ससुर पर हमला करने की कोशिश की, तो हसीना ने युनूस की आँखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया। इससे युनूस दर्द से तिलमिला उठा और उससे बचने की कोशिश करने लगा। इसी बीच, हसीना रसोईघर से चाकू लाकर आई और दर्द से तड़पते युनूस का प्राइवेट पार्ट काट दिया। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एस. चिरंजीवी ने कहा, “हालाँकि, हमारे पास इस घटना की जानकारी है, लेकिन दोनों पक्षों में से किसी ने भी अभी तक शिकायत दर्ज कराने के लिए हमसे संपर्क नहीं किया है। मगर हमने घटना के बारे में पूछताछ करने के लिए अपने स्टाफ को अस्पताल भेजा है। यदि आरोपित या पीड़ित में से कोई भी हमारे पास शिकायत दर्ज करेगा, तो हम मामला दर्ज करेंगे।”


Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अंतरिक्ष में भी अमेरिका-रूस टकराव: ISS में ‘एयर लीक’ को लेकर भिड़े दोनों देश, समझें- सबसे महँगी अंतरिक्ष प्रयोगशाला के संकट की पूरी कहानी

रूसी मॉड्यूल में बढ़ते एयर लीक के बीच NASA ने एहतियातन 5 अंतरिक्ष यात्रियों को ड्रैगन कैप्सूल में 'सेफ हेवन' लेने का निर्देश दिया। क्यों- ISS में आमने-सामने आए US-रूस?

‘वीडियो बनाकर फैसला वापस लो’: दाऊदी बोहरा विवाद में पूर्व जस्टिस के परिवार को मिल रहीं श्मशान की धमकियाँ, लंदन में बेटी पर हमला;...

रिटायर्ड जस्टिस गौतम पटेल और उनके परिवार को दाऊदी बोहरा उत्तराधिकार विवाद पर दिए गए फैसले के बाद पिछले 10 महीने से लगातार धमकियाँ मिल रही हैं।
- विज्ञापन -