Homeदेश-समाजमदरसा में ले जा कर हिन्दू युवती का इस्लामी धर्मांतरण, कर लिया निकाह भी:...

मदरसा में ले जा कर हिन्दू युवती का इस्लामी धर्मांतरण, कर लिया निकाह भी: पुलिस ने गायब लड़की को बरामद किया, परिजनों को सौंपा

इसके बाद युवती ने स्कूटी अपने भाई को दे दी। साथ ही बताया कि वो अपने दादा के घर जा रही है। थोड़ी देर में लौटने की बात कर कर वो निकली थी।

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी स्थित सराय अकिल में ‘लव जिहाद’ का मामला सामने आया है। एक लापता हिन्दू युवती (अब बरामद) के बारे में पता चला है कि एक मुस्लिम युवक ने उसका इस्लामी धर्मांतरण करा दिया। इसके बाद उसने उसके साथ निकाह भी कर डाला। युवती के पिता ने ये आरोप लगाते हुए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए। साथ ही ‘समाधान दिवस’ पर डीएम से भी शिकायत की। युवती असल में सोमवार (27 जून, 2022) को अपने घर से बाहर भाई के साथ निकली थी।

इसके बाद युवती ने स्कूटी अपने भाई को दे दी। साथ ही बताया कि वो अपने दादा के घर जा रही है। थोड़ी देर में लौटने की बात कर कर वो निकली थी। देर शाम तक जब वो नहीं लौटी तो घर वालो ने खोजबीन शुरू की। कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसी बीच उन्हें एक मुस्लिम युवक द्वारा लड़की को भगा ले जाने की बात पता चली। परिजनों ने इस सूचना की जानकारी पुलिस को भी दी। 29 जून को सैकड़ों लोगों के साथ उन्होंने कोतवाली का घेराव किया।

उनकी माँग थी कि नई सूचना मिलने के बाद विवेचना बदली जाए और युवती को बरामद किया जाए। पुलिस ने युवती के अपहरण का मामला दर्ज किया और वरिष्ठ अधिकारियों ने जाँच अधिकारी को भी बदल दिया। तत्पश्चात पुलिस ने युवती को बरामद करने में सफलता पाई। युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के आरोप है कि उसे प्रयागराज के करेली स्थित एक मदरसे में ले जाकर उसका इस्लामी धर्मांतरण कराया गया और फिर वहीं निकाह करा दिया गया था।

पीड़िता के पिता ने कहा कि धर्म परिवर्तन से पहले प्रशासन को प्रार्थना पत्र देना होता है, लेकिन यहाँ ऐसा नहीं किया गया। 30 जून को युवती को बरामद किया गया था। इसके बाद अदालत में उसका बयान भी दर्ज कराया गया। ‘समाधान दिवस’ के मौके पर पिता ने डीएम को शिकायती पत्र दिया, जिसके बाद मामला प्रकाश में आया। उत्तर प्रदेश में ‘लव जिहाद’ के खिलाफ कानून भी है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -