Homeदेश-समाज14 और 15 साल के दो बच्चों के नाखून उखाड़े, ब्लेड से चीरकर रगड़ा...

14 और 15 साल के दो बच्चों के नाखून उखाड़े, ब्लेड से चीरकर रगड़ा नमक: MP में दहशत में पूरा परिवार

"मेरे दोनों बच्चों को बंधक बनाकर न सिर्फ़ बेरहमी से उन्हें पीटा बल्कि गाँव के नाले के पास ले जाकर वहशीपन की हद पार करते हुए उन्होंने मासूमों के हाथों की उंगलियों के नाखून तक उखाड़ डाले और ब्लेड से चीरा लगाकर उसमें नमक भर दिया।"

मध्य प्रदेश के सतना ज़िले से 14 और 15 साल के दो बच्चों को दर्दनाक सज़ा देने की ख़बर सामने आई है। साइकिल चोरी का आरोप लगाकर उन्हें बेरहमी से न सिर्फ़ पीटा गया बल्कि उन्हें बंधक बनाकर उनके साथ जानवरों से भी बदतर बर्ताव किया। मामला चित्रकूट के सिकरौं गाँव का है। दो नाबालिग लड़कों को कुछ दबंगों ने बंधक बनाया और फिर उनके नाखून उखाड़ लिए। इतने पर भी जब दबंगों के कलेजे को ठंडक नहीं मिली तो उन्होंने मासूमों के शरीर पर जगह-जगह ब्लेड मारकर उन्हें लहूलुहान कर दिया, और फिर उन्हीं ज़ख़्मों पर नमक लगा दिया।

ख़बर के अनुसार, सिकरौं गाँव के निवासी राजेंद्र निषाद ने बताया कि ब्रजेश का 14 वर्षीय बेटा अपनी बड़ी माँ के साथ जामुन के बगीचे में पहुँचा ही था कि गाँव के दबंगों ने वहाँ अचानक लाठी-डंडों के साथ धावा बोल दिया। गाँव के इन दबंगों में प्रद्युम्न पांडेय, रज्जू, मनोज, विनीत और मुन्ना के नाम शामिल हैं। इन सभी ने उस बच्चे की बड़ी के माँ सामने ही उन्हें ज़बरदस्ती अपने घर उठा ले गए।

वहीं, बच्चे के पिता ने इस बात की जानकारी दी कि गाँव के दबंग केवल उनके बेटे को ही नहीं बल्कि उनके 15 वर्षीय भतीजे को भी साथ ले गए। उन्होंने बताया कि उनके दोनों बच्चों को बंधक बनाकर न सिर्फ़ बेरहमी से उन्हें पीटा बल्कि गाँव के नाले के पास ले जाकर अपने वहशीपन की हद पार करते हुए उन्होंने मासूमों के हाथों की उंगलियों के नाखून तक उखाड़ डाले और ब्लेड से चीरा लगाकर उसमें नमक भर दिया।

बच्चों के साथ ऐसी दरिंदगी से पूरा परिवार दहशत के साये में हैं। मऊ पुलिस के अनुसार, आरोपितों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जा रही है। एसपी मनोज कुमार झा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। फ़िलहाल, आरोपित प्रद्युम्न को गिरफ़्तार कर लिया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -