Homeदेश-समाजमुंबई के कुर्ला में लॉकडाउन का पालन करने गई पुलिस टीम पर 'समुदाय विशेष'...

मुंबई के कुर्ला में लॉकडाउन का पालन करने गई पुलिस टीम पर ‘समुदाय विशेष’ की भीड़ ने किया हमला, कोई गिरफ्तारी नहीं

वीडियो में लगभग 15-16 सेकंड के आस-पास एक शख्स को पुलिस टीम पर हमला करते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ ही वीडियो के अंत में एक व्यक्ति को अपने अपार्टमेंट से पुलिस को गालियाँ देते हुए आप देख सकते हैं।

मुंबई के कुर्ला में पुलिस पर हमला करने के आरोप में एक शख्स के खिलाफ आईपीसी की धारा 353, 188 और 269 के तहत FIR दर्ज की गई है। बता दें कि 29 अप्रैल को जब पुलिस की एक टीम कुर्ला में कोरोना प्रभावित इलाके में लॉकडाउन का पालन कराने पहुँची थी तो उन पर भीड़ ने हमला कर दिया गया था। FIR दर्ज होने के बावजूद मुंबई पुलिस ने मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की है।

इससे पहले भीड़ द्वारा मुंबई के कुर्ला में पुलिस पर हमला किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में मुस्लिम समुदाय से संबंधित भीड़ को पुलिस के साथ बदसलूकी और गाली-गलौज करते हुए देखा जा सकता है।

वीडियो में स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि पुलिस इलाके में लॉकडाउन का पालन करवाने गई थी। इसी दौरान वहाँ के स्थानीय लोगों के साथ पुलिस की बहस छिड़ गई और देखते ही देखते मुस्लिमों की यह भीड़ गाली-गलौज पर उतारू हो गई और पुलिस के साथ बदसलूकी और मार-पीट करने लगी।

वीडियो में लगभग 15-16 सेकंड के आस-पास एक शख्स को पुलिस टीम पर हमला करते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ ही वीडियो के अंत में एक व्यक्ति को अपने अपार्टमेंट से पुलिस को गालियाँ देते हुए आप देख सकते हैं।

पुलिस पर पथराव की यह पहली घटना नहीं है। देश के अलग-अलग हिस्सों में ऐसी घटनाएँ सामने आ चुकी हैं। बुधवार (अप्रैल 29, 2020) को कानपुर में कोरोना संक्रमण के हॉटस्पॉट चमनगंज में पुलिस और मेडिकल टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला किया। सीएम योगी ने कहा था कि आरोपितों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) और गैंगस्टर एक्ट के तहत भी सख्त कार्रवाई की जाए। कोरोना योद्धाओं पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएँगे।

मंगलवार (अप्रैल 28, 2020) को पश्चिम बंगाल के हावड़ा में लॉकडाउन का पालन करवाने गई पुलिस के ऊपर हमला किया गया था। आक्रामक भीड़ को काबू करने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स को बुलाना पड़ा था। सोमवार (अप्रैल 27, 2020) को महाराष्ट्र के औरंगाबाद में मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोकने गई पुलिस पर लोगों ने पथराव किया। इस घटना में 1 पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामले में पुलिस ने अब तक 15 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पर पथराव करने वाली भीड़ में महिलाएँ भी शामिल थीं।

इससे पहले शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर लॉकडाउन का उल्लंघन कर सामूहिक रूप से नमाज अदा करके की गई। बहराइच, शाहजहाँपुर में नमाजियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। फिरोजाबाद में घंटों मजहबी नारे लगाए। इसके बाद एम्बुलेंस को निशाना बनाते हुए तोड़फोड़ की गई। इसी तरह दिहवाकला स्थित मस्जिद में नमाजियों ने सिपाहियों पर हमला बोल दिया

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

राष्ट्रीय हितों की अनदेखी, मुस्लिम तुष्टिकरण पर जोर: गाँधी परिवार की चाहत- इजरायल को छोड़ फिलिस्तीन का समर्थन करे मोदी सरकार, अखबारी लेख में...

भाजपा का आरोप है कि कॉन्ग्रेस विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी वोट-बैंक की राजनीति कर भारत की वैश्विक छवि कमजोर करती है।

जब भगवान पड़ते हैं बीमार… पुरी की जगन्नाथ परंपरा में 15 दिनों तक बंद हो जाते हैं मंदिर के द्वार: जानें भक्त-भगवान के इस...

पुरी में देव स्नान पूर्णिमा के बाद भगवान जगन्नाथ के बीमार होने, अनसर गृह में विश्राम, गुप्त सेवा और रथयात्रा से जुड़ी अनोखी सनातन परंपरा।
- विज्ञापन -