Homeदेश-समाजकश्मीर में फिर एक हिन्दू की गोली मार कर हत्या, आतंकियों ने चिपकाए गैर-कश्मीरियों...

कश्मीर में फिर एक हिन्दू की गोली मार कर हत्या, आतंकियों ने चिपकाए गैर-कश्मीरियों के घाटी छोड़ने के पोस्टर

मृतक सतीश काकरान के रहने वाले सुरिंदर सिंह के बेटे हैं और पेशे ड्राइवर थे। स्थानीय अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है। इस घटना के बाद आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

जम्मू-कश्मीर में एक बार आतंकियों ने टारगेट किलिंग को अंजाम देते हुए बुधवार (13 अप्रैल 2022) की शाम को सतीश सिंह राजपूत नाम के एक व्यक्ति को गोली मार दी। इस हमले में सतीश सिंह घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया है, जहाँ इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के काकरान के पोम्बे कमप्रीम इलाके की है। मृतक सतीश काकरान के रहने वाले सुरिंदर सिंह के बेटे हैं और पेशे ड्राइवर थे। स्थानीय अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है। इस घटना के बाद आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

वहीं, कुलगाम जिले में आतंकियों ने पोस्टर चिपकाया है, जिसमें बाहरी व्यक्तियों को कश्मीर छोड़ने की चेतावनी दी गई है। लश्कर-ए-इस्लाम नाम के इस आतंकी संगठन ने अपने पोस्टर में पुलिसकर्मियों और सेना के जवानों को धमकी दी है। पोस्टर में लिखा है कि गैर-कश्मीरी और हिन्दुस्तान के अलग-अलग हिस्सों से आए हुए लोग तुरंत घाटी छोड़ दें।

कश्मीर में हतोत्साहित आतंकी और उसका आका पाकिस्तान अब टारगेट किलिंग पर उतर आया है। आतंकी गैर-मुस्लिमों और गैर-कश्मीरियों को निशाना बनाने लगे हैं। इसके पहले आतंकियों ने घाटी में सोनू कुमार नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सोनू अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान आए और गोली मार दी।

वहीं, पिछले साल आतंकियों ने दो लोगों की हत्या कर दी थी, जिसमें एक हिंदू और एक सिख समुदाय से संबंधित थे। आतंकियों ने श्रीनगर के ईदगाह इलाके में स्थित एक स्कूल में शिक्षकों को लाइन में खड़े कराकर पहचान करने के बाद दो गैर-मुस्लिम शिक्षकों की हत्या कर दी थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -