Homeदेश-समाज15 साल की हिंदू लड़की को किडनैप कर 6 महीने तक रेप, शाकिब को...

15 साल की हिंदू लड़की को किडनैप कर 6 महीने तक रेप, शाकिब को UP पुलिस ने किया गिरफ्तार

दो संप्रदायों के बीच मामला होने के कारण हिंदू संगठनों ने पुलिस पर तेजी से काम करने और किडनैप लड़की को शाकिब के चंगुल से छुड़ाने का दबाव भी बनाया। इसके बाद SIT का गठन कर...

31 मई 2020 को 15 साल की एक लड़की कंकरखेड़ा थाना के सिंधावाली गाँव से लापता होती है। उसे किडनैप करने का आरोप उसके गाँव के ही शाकिब पर उसके परिजन लगाते हैं। 5 महीने से ज्यादा तक लड़की का कुछ अता-पता नहीं चलता है।

दो संप्रदायों के बीच मामला होने के कारण हिंदू संगठनों ने पुलिस पर तेजी से काम करने और किडनैप लड़की को शाकिब के चंगुल से छुड़ाने का दबाव भी बनाया। इस बीच कंकरखेड़ा थाने के इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर और एसओजी प्रभारी वरुण शर्मा की टीम ने शाकिब को गिरफ्तार किया।

यह गिरफ्तारी तब हुई, जब आरोपित शाकिब किडनैप की गई किशोरी को लेकर दिल्ली जाने की फिराक में था। लड़की भी बरामद कर ली गई है। पुलिस की पूछताछ में आरोपित शाकिब ने लड़की को बागपत में एक ईंट भट्ठे पर बंधक बनाकर रखने की बात स्वीकार कर ली है।

हिंदुस्तान टाइम्स में प्रकाशित खबर के अनुसार किडनैप की गई लड़की के साथ शाकिब ने रेप भी किया है। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी के अनुसार किशोरी को मेडिकल जाँच के लिए भेजा गया है।

इस मामले में देरी होने पर हिंदू जागरण मंच और किडनैप की गई किशोरी के परिजनों ने कंकरखेड़ा थाने के बाहर 28 अक्टूबर को धरना-प्रदर्शन भी दिया था। बात SSP तक पहुँचने पर इस मामले के लिए एक SIT का गठन कर इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा तपेश्वर सागर को नोडल अधिकारी बनाया गया। और उनके नेतृत्व में ही आरोपित को गिरफ्तार कर किडनैप किशोरी को सकुशल बचा भी लिया गया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -