Homeदेश-समाजमोहम्मद इसराफिल ने मुन्ना महतो बन नाबालिग को इंस्टा पर फाँसा, नेपाल से भगाकर...

मोहम्मद इसराफिल ने मुन्ना महतो बन नाबालिग को इंस्टा पर फाँसा, नेपाल से भगाकर लाया उत्तराखंड: मंदिर में शादी का किया दिखावा, नैनीताल पुलिस ने दबोचा

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में लव जिहाद का एक नया मामला सामने आया है। यहाँ नेपाल निवासी एक मुस्लिम युवक एक नेपाली लड़की के साथ आकर रह रहा था। पीड़िता 16 साल की नाबालिग है। आरोपित ने लड़की को धोखे में रखते हुए मंदिर में शादी कर ली है। 24 वर्षीय युवक का नाम मोहम्मद इसराफिल उर्फ दारा अंसारी है। उसे एक NGO की शिकायत के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में लव जिहाद का एक नया मामला सामने आया है। यहाँ नेपाल निवासी एक मुस्लिम युवक एक नेपाली लड़की के साथ आकर रह रहा था। पीड़िता 16 साल की नाबालिग है। आरोपित ने लड़की को धोखे में रखते हुए मंदिर में शादी कर ली है। 24 वर्षीय युवक का नाम मोहम्मद इसराफिल उर्फ दारा अंसारी है। उसे एक NGO की शिकायत के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसके साथ ही पुलिस ने बुधवार (6 मार्च 2024) को लड़की को भी बरामद कर लिया। मामला भीमताल क्षेत्र की है। मिशन मुक्ति फाउंडेशन NGO की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि मोहम्मद इसराफिल नेपाल के परसाबीरगंज का निवासी है। उसने नेपाल के शिवपुर में रहने वाली 16 वर्षीय एक नाबालिग लड़की से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। इस दौरान उसने अपना नाम मुन्ना महतो बताया था।

इसराफिल ने लड़की को शादी के सपने दिखाए। इसके बाद पीड़िता उसके झाँसे में आ गई। इसके बाद 11 दिसंबर 2023 को मोहम्मद इसराफिल अंसारी लड़की को लेकर अपने साथ उत्तराखंड भाग आया।जब लड़की अपने घर से लापता हुई तो उसके परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। लगभग 1 माह बाद लड़की की माँ को एक व्हाट्सएप नंबर से कॉल की गई।

कॉलर ने पीड़िता की माँ से कहा कि अपनी बेटी को भूल जाओ। नेपाली अभिभावकों ने इसकी शिकायत बिहार के बेतिया क्षेत्र में पड़ने वाले सशत्र सीमा बल (SSB) यूनिट को दी। इस काम में NGO मिशन मुक्ति फाउंडेशन के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने पीड़ित परिवार की मदद की। SSB यूनिट से नैनीताल के एसएसपी को पत्र लिखकर पीड़िता को बरामद करने में मदद माँगी।

इस बीच लड़की को नेपाल से नैनीताल लाए इसराफिल ने हिन्दू बनकर धोखे में रखा। उसने भीमताल में अपना ठिकाना बनाया और पीड़िता से घोड़ाखाल के एक मंदिर में शादी भी कर ली। इस दौरान आरोपित ने पीड़िता के नाबालिग होने के बावजूद कई बार रेप किया। एक दिन इसराफिल अपना फोन घर पर छोड़ कर चला गया था, तभी उसके नंबर पर एक कॉल आई, जो इसराफिल के रिश्तेदार की थी।

यह फोन पीड़िता ने उठाया। कॉलर ने इसराफिल अंसारी से बात कराने को कहा। तब जाकर पीड़िता को इसराफिल के मुन्ना महतो नहीं, बल्कि मुस्लिम होने की जानकारी हुई। हालाँकि, पीड़िता के पास निकलने का कोई विकल्प नहीं बचा था। इस बीच नैनीताल पुलिस ने इसराफिल के खिलाफ अपनी जाँच शुरू कर दी थी। आखिरकार पुलिस को उसकी लोकेशन मिल गई।

पुलिस ने 6 मार्च 2024 को भीमताल क्षेत्र से उसे हिरासत में ले लिया और पीड़िता को बरामद कर लिया। इसराफिल के खिलाफ बलात्कार, पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। पीड़िता ने बताया कि इसराफिल कई बार उससे केरल चलने की बात करता था। पुलिस आरोपित का पूरा मकसद पता करने में जुटी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

US में साइक्लोस्पोरियासिस का प्रकोप, तेजी से फैल रहा आँखों से न दिखने वाला यह खतरनाक पैरासाइट: जानिए, कैसे ये भारत में भी फैल...

अमेरिका में तेजी से फैल रहे साइक्लोस्पोरियासिस संक्रमण के कारण, लक्षण, फैलने की वजह, इलाज और बचाव के प्रभावी उपाय विस्तार से जानिए।

‘मेरी हिंदू बेटी अब मुझे और मेरे बेटे को जान से मारना चाहती है’: पिता ने ऑपइंडिया से बयाँ किया दर्द, कहा- वसीम, इकरा...

गाजियाबाद में एक हिंदू पिता ने वसीम,उसके परिवार, इकरा और नेहा खान पर उनकी बेटी के ब्रेनवॉश और परिवार की हत्या की साजिश के गंभीर आरोप लगाए हैं।
- विज्ञापन -