Homeदेश-समाजमोहम्मद जिब्राइल ने बीवी का सिर धड़ से अलग किया, सिर लेकर पहुँचा ससुराल:...

मोहम्मद जिब्राइल ने बीवी का सिर धड़ से अलग किया, सिर लेकर पहुँचा ससुराल: 1.5 साल की बेटी का भी गला काटा, फिर हुआ फरार

अपनी ससुराल से लगभग 200 मीटर पहले उसने अपनी बीवी का कटा सिर रख दिया और फरार हो गया। आरोप है कि वो अपने साथ अपनी 2 अन्य बेटों को भी ले कर फरार हुआ है।

बिहार के मधेपुरा जिले में मोहम्मद जिब्राइल नाम के एक व्यक्ति ने अपनी बेटी और पत्नी के सिर को काट कर धड़ से अलग कर दिया। बाद में जिब्राइल पत्नी का कटा हुआ सिर उसके मायके के पास रख आया। घटना के बाद से जिब्राइल और उसका अब्बा शेख विदेशी फरार चल रहे हैं। आरोपित की अम्मी नजीदा खातून को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना शुक्रवार (5 अगस्त 2022) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना श्रीनगर थानाक्षेत्र के गाँव रामनगर महेश की है। आरोपित मोहम्मद जिब्राइल यहाँ के वार्ड नंबर 1 में अपने परिवार के साथ रहता था। घटना की वजह पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। आरोपित ने अपनी पत्नी 30 वर्षीया मुरसुदा ख़ातून के साथ अपनी डेढ़ साल की बेटी जिया परवीन का भी सिर काट दिया। बेटी का शरीर और बीवी का धड़ उसने अपने घर पर छोड़ दिया और कटा सिर ले कर वो अपनी ससुराल पहुँच गया।

बताया जा रहा है कि उसकी ससुराल भर्राही इलाके के मच्छभकड़ा इलाके में है। अपनी ससुराल से लगभग 200 मीटर पहले उसने अपनी बीवी का कटा सिर रख दिया और फरार हो गया। आरोप है कि वो अपने साथ अपने 2 अन्य बेटों को भी ले कर फरार हुआ है। मृतका के अब्बा ने जब कटा सिर देखा तो उसने अपनी बेटी को पहचान लिया। कटे सिर के नीचे एक पर्ची भी मिलने का दावा किया जा रहा है। आनन-फानन में आरोपित पर कड़ी कार्रवाई की माँग के साथ जाम लगा दिया गया।

पुलिस ने तत्काल ही आरोपित जिब्राइल के घर पर छापा मारा तो वो वहाँ नहीं मिला। उसके अब्बू शेख परदेशी भी वहाँ से फरार हो चुके थे। जिब्राइल की माँ नाजीदा खातून को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके से डेढ़ साल की लड़की जिया परवीन का मृत शरीर और उनकी माँ मुरसुदा खातून का धड़ बरामद किया है। जिब्राइल की ससुराल पक्ष के लोगों ने पुलिस को व्हाट्सएप रिकार्डिंग आदि भी सौंपी है जिसमे वो मार और काट डालने की धमकी दिया करता था।

एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, अब आरोपित मोहम्मद जिब्राइल का एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में वो बोला, “सवाल तो तुम्हारा था। मजाक समझे हमारी बात को। रिजल्ट आ गया न? और छेड़ ले अपने बाप को। जैसी करनी वैसी भरनी। मेरा क्या होगा, नो टेंशन, नो बीपी,, बी हैप्पी। जो हुआ जैसा हुआ तेरे चक्कर में हुआ। दोनों बाप बेटे की वजह से हुआ। बहुत खानदान-खानदान करता था न। तूने जो दी वो तो एक खरोच थी। अब मैं जो दिया हूँ वो घाव देख ले।” बताया जा रहा है कि आरोपित जिब्राइल टैटू और वीडियो रील्स का शौक़ीन है। उसके कई वीडियो उसके इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पड़े हैं।

मधेपुरा के SP राजेश कुमार ने बताया, “कुछ दिन पहले मृतका पत्नी का उसके परिवार वालों से काफी विवाद हुआ था। इस झगड़े के बाद मृतका अपने मायके आ गई थी। तब आरोपित जिब्राइल कहीं बेंगलुरु साइड काम करता था। वो लौट कर आया और अपनी ससुराल गया और अपनी पत्नी को अपने घर ले जाना चाहा। इस दौरान उसकी पत्नी के भाई और पिता ने जिब्राइल के साथ मारपीट की थी। बाद में ग्रामीणों की पंचायत में उसकी पत्नी और बच्चों को वापस भेजा गया। उसके ट्रेन से भागने की जानकारी जताई जा रही है। हम पड़ोसी जिलों की पुलिस से सम्पर्क में हैं। हमारी टीमें गिरफ्तारी के प्रयास कर रही हैं।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -