Homeदेश-समाजजिस कोर्ट में मुंशी था मोहम्मद वलीम, उसी को उड़ाने की दी धमकी: अयोध्या...

जिस कोर्ट में मुंशी था मोहम्मद वलीम, उसी को उड़ाने की दी धमकी: अयोध्या पुलिस ने दबोचा, ‘राशिद अली’ बन कर लिखी थी चिट्ठी

आरोपित वलीम की गिरफ्तारी 16 जून को कोर्ट कैम्पस से ही शाम 6 बजे की गई। पुलिस के अनुसार, "राशिद के नाम से कोर्ट परिसर को उड़ाने की चिट्ठी मिलते ही FIR दर्ज कर ली गई थी।"

UP के अयोध्या जिले में कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोपित मोहम्मद वलीम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह धमकी एक चिट्ठी भेज कर दी गई थी जिसमें धमकाने वाले व्यक्ति का नाम राशिद लिखा था। चिट्ठी की जाँच करते हुए पुलिस आरोपित वलीम तक पहुँच गई। आरोपित वलीम उसी कोर्ट में मुंशी का काम करता है। इस कार्रवाई की जानकारी अयोध्या पुलिस ने 17 जून, 2022 (शुक्रवार) को दी।

अयोध्या के SSP शैलेश कुमार ने बताया, “पत्र मिलने के बाद पुलिस ने राशिद की पहचान कर के पूछताछ की। उसकी बातों से लगा कि उसे कोई फँसाना चाह रहा है। जब हम मामले की तह तक गए तो इस पूरे मामले में मोहम्मद वलीम शामिल पाया गया। उसको हिरासत में ले कर पूछताछ की गई तो उसने चिट्ठी भेजना स्वीकार किया। उसको जेल भेजा जा रहा।”

अयोध्या पुलिस के मुताबिक, आरोपित वलीम की गिरफ्तारी 16 जून को कोर्ट कैम्पस से ही शाम 6 बजे की गई। पुलिस के अनुसार, “राशिद के नाम से कोर्ट परिसर को उड़ाने की चिट्ठी मिलते ही FIR दर्ज कर ली गई थी। चिट्ठी पर राशिद अली का नाम लिखा था जो सोहावल तहसील के गाँव दोस्तपुर का रहने वाला है। राशिद और वलीम में पैसे के लेन-देन का विवाद था। इसी के चलते वलीम ने राशिद के नाम से चिट्ठी पोस्ट कर दी। चिट्ठी कचहरी के ही पोस्ट ऑफिस से भेजी गई थी।”

पुलिस ने आगे बताया, “आरोपित मोहम्मद वलीम कोर्ट में मुंशी है। उसकी उम्र लगभग 38 साल है। मूल रूप से गाँव जगनपुर थाना रौनाही का रहने वाला वलीम कचेहरी के शेड नंबर 6 के पास काम करता था। धमकी की चिट्ठी उसने अपने ही हाथ से लिखी। वलीम पर धारा 506 IPC के साथ 7 क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट के तहत कार्रवाई की गई है।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -