Homeदेश-समाज'मोदी को जान से मार दूँगा'

‘मोदी को जान से मार दूँगा’

दिल्ली पुलिस को मुख़्तार अली ने फोन कर कहा कि पीएम मोदी को जान से मार दूँगा। साथ ही उसने पीएम समेत अन्य बीजेपी नेताओं को अपशब्द भी कहे।

दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति की हिम्मत इतनी बढ़ गई कि उसने पुलिस को फोन कर पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी दे दी। धमकी देने वाले व्यक्ति का नाम मुख़्तार अली है, जिसे पेशे से दर्जी बताया जा रहा है। दरअसल उसने दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर पीएम को जान से मारने की धमकी के साथ ही, पीएम समेत अन्य बीजेपी नेताओं को अपशब्द भी कहे।

जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले की सूचना आईबी, एसपीजी समेत अन्य एजेंसियों को दी। मामले की पड़ताल करते हुए पुलिस ने आरोपी मुख्तार अली को आनंद पर्वत इलाके से गिरफ़्तार कर पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक एक व्यक्ति ने कॉल कर प्रधानमंत्री को अपशब्द कहने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी। साथ ही बीजेपी के कुछ और नेताओं को अपशब्द कहते हुए अपना फोन ऑफ कर लिया।

पहले भी मिल चुकी है पीएम को जान से मारने की धमकी

दरअसल ये पहला मामला नहीं जब किसी ने पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी दी हो। इससे पहले बीते दिनों पीएम को मारने की धमकी का मामला दिल्ली से ही सामने आया था, जिसमें दिल्ली पुलिस कमिश्नर को असम के किसी जिले से मेल भेजकर कहा गया था कि 2019 में चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री की हत्या कर दी जाएगी।

वहीं इससे पहले भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में पांच संदिग्धों की गिरफ़्तारी के बाद नक्सलियों की ओर से पीएम मोदी की हत्या की साजिश रचे जाने का सनसनीखेज खुलासा हुआ था। जिसमें नक्सलियों के संपर्क में रहने के आरोप में दिल्ली से गिरफ़्तार किए गए रोना जैकब विल्सन के पास से चिट्ठी मिली थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत में साल 2026 में हर रोज कहीं न कहीं टूटा मौसम का कहर: नुकसान का आँकड़ा बड़ा, किसानों के खाते तक राहत धीमी

नौ महीनों में 3,220 लोगों की जान गई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई, 1,28,334 घर क्षतिग्रस्त हुए और 47,244 पशुओं की मौत हुई।

गंगा जल संधि 12 दिसंबर को खत्म, बॉंग्लादेश मॉंग रहा पानी की ‘गारंटी’: जानिए मोदी सरकार क्यों नहीं दोहराएगी 1977 वाली गलती

12 दिसंबर 2026 को गंगा जल संधि खत्म हो रही है। बांग्लादेश पानी की न्यूनतम गारंटी माँग रहा है, पर भारत ने ऑटोमैटिक रिन्यूअल से इनकार कर दिया है।
- विज्ञापन -