Homeदेश-समाज'झाड़-फूँक करके जेल से छुड़ा दूँगा तेरा शौहर' : बागपत में नसीम मौलवी ने...

‘झाड़-फूँक करके जेल से छुड़ा दूँगा तेरा शौहर’ : बागपत में नसीम मौलवी ने महिला को झाँसा देकर किया दुष्कर्म; महताब, गफ्फार सहित हुआ गिरफ्तार

पुलिस ने इस तहरीर पर नसीम, महताब और गफ्फार के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कर ली है। यह FIR भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 123, 70 (1), 61 (2) और 351 (2) के तहत दर्ज हुई है।

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक शादीशुदा महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने बुधवार (8 जनवरी 2025) को नसीम, महताब और गफ्फार को गिरफ्तार किया गया है। इसमें से नसीम मौलवी है। नसीम ने झाड़-फूँक के जरिए पीड़िता के जेल में बंद शौहर को छुड़ाने का झाँसा दिया था। रेप के दौरान विरोध करने पर पीड़िता की पिटाई भी की गई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना बागपत के सिंघावली की है। यहाँ के एक गाँव में रहने वाली महिला का शौहर किसी मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। इसी जेल में महिला के शौहर का मुँहबोला फूफा गफ्फार भी बंद था। थोड़े समय पहले गफ्फार जेल से छूट कर आया था। गफ्फार मूलतः मुज़फ्फरनगर का रहने वाला था। महिला ने उससे जेल से छूटने का तरीका पूछा। जवाब में गफ्फार ने मौलवी नसीम द्वारा की गई झाड़-फूँक से खुद के छूटने की बात कही।

गफ्फार की बातों में महिला आ गई। उसने मौलवी नसीम का पता लिया और अपने शौहर को छुड़वाने के लिए झाड़-फूँक की मिन्नत की। नसीम ने महिला को अपने पास बुलाया और झाड़-फूँक के बहाने पीड़िता से गैंगरेप किया। इस रेप में नसीम का सहयोगी महताब भी शामिल था। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो महताब और नसीम ने मिल कर उसकी पिटाई की। रेप के बाद पीड़िता ने मौलवी की करतूत अपने शौहर के फूफा गफ्फार को बताई। गफ्फार ने पीड़िता के बजाय मौलवी का साथ दिया।

पीड़िता की तहरीर में आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग की गई है। पुलिस ने इस तहरीर पर नसीम, महताब और गफ्फार के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कर ली है। यह FIR भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 123, 70 (1), 61 (2) और 351 (2) के तहत दर्ज हुई है। बुधवार को पुलिस ने नसीम, महताब और गफ्फार को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में जाँच व अन्य जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कब्रें बेचीं, हिंदुओं की संपत्ति वक्फ की और डिलीट कर दीं फाइल्स: UP के शिया वक़्फ बोर्ड में ₹1000 करोड़ के घोटाले का दावा,...

शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन के मुताबिक, पूरा घोटाला 1000 करोड रुपए का है। इसमें कुछ हिंदू और कथित बेनामी संपत्तियों को भी वक्फ संपत्ति के तौर पर दर्ज करने का मामला भी शामिल है।

जंतर-मंतर पर ‘बेटी चुप कराओ’, झारखंड में बेटियों का जिक्र तक नहीं: दो प्रदर्शनों में ‘द वायर’ का दो एजेंडा, केंद्र पर सवाल तो...

'द वायर' का एजेंडा साफ है। जंतर-मंतर प्रदर्शन में मोदी सरकार ने महिलाओं को टारेगट किया और झारखंड मसले पर अत्याचारों का जिक्र तक नहीं किया।
- विज्ञापन -