Homeदेश-समाजपकड़ी गई 'लुटेरी दुल्हन' नजमा शेख उर्फ नेहा पाटिल: 4 युवकों से शादी कर...

पकड़ी गई ‘लुटेरी दुल्हन’ नजमा शेख उर्फ नेहा पाटिल: 4 युवकों से शादी कर हड़पी थी मोटी रकम, तलाश रही थी 5वाँ शिकार

नजमा शेख ने जयपुर में ब्रह्मपुरी, सीकर के लक्ष्मणगढ़ और जोधपुर के युवकों से शादी कर के उनसे मोटी रकम हड़प ली। नजमा शेख उर्फ नेहा पाटिल किसी दूसरी लड़की के चेहरे से मिलते-जुलते आधार कार्ड पर अपना फोटो चिपका कर उसका रंगीन प्रिंटआउट निकलवा लेती है। इसके बाद.....

जयपुर पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जो शादी का झाँसा देकर मोटी रकम हड़पती थी और फरार हो जाती थी। इससे पहले इस गिरोह के 4 अपराधियों को पुलिस ने अपने शिकंजे में लिया था। उन सभी को जेल भेज दिया गया है। लेकिन, पुलिस को इस गिरोह की सबसे बड़ी सरगना नजमा शेख की तलाश थी, जो नेहा पाटिल के नाम से जयपुर में नॉर्थ जिले की गलता गेट थाना की पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई थी।

वो मुंबई से जैसे ही जयपुर पहुँची, उसे धर-दबोचा गया। थाना प्रभारी आरपीएस धर्मवीर सिंह चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने ये कार्रवाई की। 40 साल की नजमा शेख उर्फ़ नेहा पाटिल मुंबई के ठाणे की निवासी है। जयसिंहपुरा खोर ब्रह्मपुरी निवासी शोभारानी सोलंकी व नोरतमल जैन, बदनपुरा गलतागेट निवासी राहुल खंडेलवाल व पंचवटी कॉलोनी जयसिंहपुरा खोर निवासी रवि खंडेलवाल भी इसकी गैंग में शामिल थे, जो गिरफ्तार हो चुके हैं।

नजमा शेख ने जयपुर में ब्रह्मपुरी, सीकर के लक्ष्मणगढ़ और जोधपुर के युवकों से शादी कर के उनसे मोटी रकम हड़प ली। ‘दैनिक भास्कर’ की खबर के अनुसार, एडिशनल डीसीपी सुमित गुप्ता ने बताया कि नजमा शेख उर्फ नेहा पाटिल किसी दूसरी लड़की के चेहरे से मिलते-जुलते आधार कार्ड पर अपना फोटो चिपका कर उसका रंगीन प्रिंटआउट निकलवा लेती है। इसके बाद उसे ही अपने आइडेंटिफिकेशन डक्यूमेंट के रूप में प्रयोग में लाती थी।

इसके बाद उसके गैंग के दलाल सक्रिय हो जाते थे, जो शादी के लिए घूम रहे युवकों और उनके परिवारों से संपर्क करते थे। साथ ही जल्दबाजी में शादी का दबाव बना कर मंदिर में शादी करवा देते थे। साजिश के तहत ससुराल जाते ही नजमा शेख वहाँ रखे रुपए और गहनों को बटोर कर फरार हो जाती थी। फरार होने के बाद वो मुंबई पहुँच जाती थी और वहीं पर अपनी फरारी के दिन काटा करती थी।

25 फरवरी को उसके विरुद्ध बदनपुरा की रहने वाली सुनीता खंडेलवाल ने गलतागेट थाने में दर्ज कराए गए मुक़दमे में बताया कि शोभारानी सोलंकी नाम की महिला ने उनसे संपर्क किया और एक लड़की से उसके बेटे की शादी कराने का झाँसा देकर एक लाख रुपए हड़प डाले। इसके बाद उसके गैंग के बाकी सदस्य धरे गए। नजमा शेख ट्रेस होने से बचने के लिए मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करती थी। अब तक वो 4 युवकों को ठग चुकी थी और 5वें शिकार की तलाश में थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ पर फैलाया जा रहा ‘अर्धसत्य’: इसे कानूनी वजहों से ZEE5 ने हटाया, सरकार ने नहीं लगाया कोई बैन; जानिए पूरा...

सतलुज पर सरकार ने बैन नहीं लगाया बल्कि फिल्म पहले IT नियम, 2021 के नियम 9 के तहत ZEE5 पर रिलीज हुई और बाद में उसी व्यवस्था के तहत उसे हटा भी दिया गया।

बाबू जगजीवन राम: वो दलित नेता जिन्हें कॉन्ग्रेस और लेफ्ट से कभी उनका हक नहीं मिला, क्योंकि वे हिंदू धर्म से नहीं करते थे...

डॉ. आंबेडकर ने जाति व्यवस्था से तंग आकर बौद्ध धर्म अपनाया, तो जगजीवन राम जीवनभर हिंदू समाज के भीतर रहकर ही कुरीतियों को सुधारने के पक्षधर रहे।
- विज्ञापन -