Homeदेश-समाजअब लॉकडाउन में ऑनलाइन शराब बेचेगी छत्तीसगढ़ की कॉन्ग्रेसी सरकार, 15 किलोमीटर के दायरे...

अब लॉकडाउन में ऑनलाइन शराब बेचेगी छत्तीसगढ़ की कॉन्ग्रेसी सरकार, 15 किलोमीटर के दायरे में होगी होम डिलीवरी

प्रदेश में शराब की ऑनलाइन बिक्री को लेकर राज्य के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि राज्य में शराब की जगह सैनिटाइजर पीने के कारण कुछ लोगों की मौतें हुई थीं, जिसे देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है।

कोरोना वायरस के कहर के बीच कॉन्ग्रेस शासित छत्तीसगढ़ में सरकार ने शराब की ऑनलाइन बिक्री करने का निर्णय लिया है। आबकारी विभाग के सूत्रों के मुताबिक, शराब की डिलिवरी के लिए सुबह 9 से रात 8 बजे तक समय निर्धारित किया गया है। इसकी डिलिवरी शराब दुकान के 15 किलोमीटर के दायरे में की जाएगी।

प्रदेश में शराब की ऑनलाइन बिक्री को लेकर राज्य के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि राज्य में शराब की जगह सैनिटाइजर पीने के कारण कुछ लोगों की मौतें हुई थीं, जिसे देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना संकट की वजह से 2 महीने का लॉकडाउन किया गया है।

मंत्री ने कहा कि पिछले लॉकडाउन के दौरान हम एक बार इस तरह का प्रयोग आजमा चुके हैं। फिलहाल सभी दुकानें बंद हैं। इसके साथ ही शराब की दुकानों को भी बंद रखा गया है। ऐसी हालत में पड़ोसी राज्यों से इसकी तस्करी की घटनाएँ बढ़ रही हैं। हालाँकि, हमारी पुलिस ने इसे रोक रखा है, लेकिन तस्कर राज्य में अवैध शराब को खपाने की ताक में हैं। उन्होंने दावा किया कि शराब की ऑनलाइन बिक्री पूरी तरह से पारदर्शी होगी।

ऐसे बुक करें ऑनलाइन शराब

कोरोना के पहले दौर में जब पिछला लॉकडाउन लगाया गया था तो छत्तीसगढ़ की कॉन्ग्रेसी सरकार ने शराब की ऑनलाइन बिक्री की थी। सरकार एक बार फिर से उसी फार्मूले को अपनाने जा रही है। पहले की ही तरह इस बार भी csmcl Online नाम के एप से इसकी बुकिंग होगी, जिसमें ग्राहकों को अपना मोबाइल नंबर, आधार कार्ड और पूरा पता देना होगा। इसका पेमेंट ऑनलाइन होगा, लेकिन डिलिवरी चार्ज 100 रुपए तक हो सकता है।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अधिक नशे के लिए शराब में कफ सिरप मिलाकर पीने से हाल ही में 9 लोगों को अपनी जान गँवानी पड़ी थी। रायपुर में इसी सप्ताह नशे के आदी दो लोगों ने सैनिटाइजर पी लिया था, जिससे उनकी मौत हो गई थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -