Saturday, July 27, 2024
Homeदेश-समाजजावेद-राशिद के निकाह में रसगुल्ले पर दंगा: आरिफ ने सनी के सीने में चमचा...

जावेद-राशिद के निकाह में रसगुल्ले पर दंगा: आरिफ ने सनी के सीने में चमचा घोंपा, 1 की मौत, 35 घायल; Video

आरिफ ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि उसके बेटे को पाइप से पीटा गया था जिसका बदला उसने सनी को चमचा मार कर लिया। चमचे के वार से सनी के दिल में छेद हो गया जो उसकी मौत की वजह बना।

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक निकाह के दौरान रसगुल्ले के लिए बारातियों और घरातियों के बीच हिंसा होने की खबर है। बताया जा रहा है कि इस हिंसा में एक व्यक्ति की हत्या हो गई है और 35 के करीब अन्य लोग घायल हो गए हैं। मृतक का नाम सनी है। पुलिस ने FIR दर्ज करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और बाकियों की तलाश की जा रही है। हिंसा के बाद बारात बिना दुल्हन लौटी है। घटना 26-27 अक्टूबर 2022 रात की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला एत्मादपुर थानाक्षेत्र के मोहल्ला शेखान का है। यहाँ के उस्मान कुरैशी ने अपनी 2 बेटियों जैनब और शाज़िया का निकाह एक ही साथ विनायक भवन नाम के शादीघर में रखा था। यहाँ पर आगरा के ही खंदौली इलाके से बरात आई थी। दूल्हों के नाम जावेद और राशिद थे। निकाह की रस्म शुरू होने से पहले नाश्ते का दौर चला जिसमें एक बाराती ने घराती से रसगुल्ला माँगा। इस दौरान रसगुल्ला प्लेट के बजाए जमीन पर गिर पड़ा। बतया जा रहा है कि बाद में रसगुल्ला दे रहे व्यक्ति ने बारातियों से लाईन में लग कर एक-एक कर के आने को कहा। इसी बात पर बाराती शाहरुख़ घराती से भिड़ गया।

कुछ ही देर की बाताकानी के बाद दोनों पक्षों से लोग जमा हो गए। बाद में माहौल हिंसक हो उठा तब दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला बोल दिया। हमले में लाठी-डंडों का प्रयोग किया गया। बारात में मौजूद कुर्सियाँ और मेज एक-दूसरे पर फेंकी गईं। खाना बनाने में प्रयोग होने वाले चम्मच और कलछी को भी हथियार के तौर पर प्रयोग किया गया। कुछ ही देर में दूल्हा पक्ष के रसगुल्ले की माँग करने वाले शाहरुख़ समेत सनी, सानू, नाजिम, शाहिद और लाला घायल हो गए। इसमें सबसे ज्यादा चोट सनी को आई थी जिसे अस्पताल भेजा गया जहाँ उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक मृतक सनी दूल्हों का भतीजा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँच कर उपद्रव को शांत किया। मृतक पक्ष से तहरीर ली गई जिसमें घराती पक्ष के 9 हमलावरों को नामजद करते हुए कई अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया।

पुलिस ने तत्काल FIR दर्ज करते हुए घटना के मुख्य आरोपित आरिफ़ उर्फ़ टिल्लू को गिरफ्तार कर लिया है। उसे सतोली पुलिया के पास तब पकड़ा गया जब वो भागने की फिराक में था। आरिफ ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि उसके बेटे को पाइप से पीटा गया था जिसका बदला उसने सनी को चमचा मार कर लिया। चमचे के वार से सनी के दिल में छेद हो गया जो उसकी मौत की वजह बना।

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लोगों को एक दूसरे से दूल्हा-दुल्हन के स्टेज के आगे भी मैदान में भिड़ते देखा जा सकता है।

बताया जा रहा है कि इस विवाद के बाद निकाह को रोक दिया गया। बारात भी खाली लौट गई। दोनों दुल्हनों के अब्बा बेटियों के निकाह के लिए दूसरे लड़कों की तलाश करना शुरू कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि दुल्हनों के दोनों दूल्हों पर दहेज़ में कार भी माँगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में एक गिरफ्तारी की पुष्टि के साथ वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य आरोपितों की पहचान करने की और उसी अनुसार कार्रवाई करने की जानकारी दी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बांग्लादेशियों के खिलाफ प्रदर्शन करने पर झारखंड पुलिस ने हॉस्टल में घुसकर छात्रों को पीटा: BJP नेता बाबू लाल मरांडी का आरोप, साझा की...

भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ प्रदर्शन करने पर हेमंत सरकार की पुलिस ने उन्हें बुरी तरह पीटा।

प्राइवेट सेक्टर में भी दलितों एवं पिछड़ों को मिले आरक्षण: लोकसभा में MP चंद्रशेखर रावण ने उठाई माँग, जानिए आगे क्या होंगे इसके परिणाम

नगीना से निर्दलीय सांसद चंद्रशेखर आजाद ने निजी क्षेत्रों में दलितों एवं पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण लागू करने के लिए एक निजी बिल पेश किया।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -