Homeदेश-समाजदुबई में पकड़ा गया महादेव ऐप वाला रवि उप्पल, भारत लाने की तैयारी: इंटरपोल...

दुबई में पकड़ा गया महादेव ऐप वाला रवि उप्पल, भारत लाने की तैयारी: इंटरपोल ने जारी कर रखा था रेड कॉर्नर नोटिस, ED कर रही है जाँच

महादेव ऐप का सालाना कारोबार करीब 20 हजार करोड़ रुपए का बताया जाता है। दुबई से इसका संचालन होता था। अधिकांश यूजर छत्तीसगढ़ के बताए जाते हैं। लेनदेन के लिए बेनामी खाते का इस्तेमाल किया जाता है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी इस मामले में गंभीर आरोप हैं।

रवि उप्पल दुबई में 12 दिसंबर 2023 को पकड़ा गया। वह सौरभ चंद्राकर के साथ मिलकर ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप महादेव का संचालन करता था। 43 साल के उप्पल को जल्द भारत को प्रत्यर्पित किए जाने की संभावना है।

उसके खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर रखा था। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) मनी लॉन्ड्रिंग की जाँच कर रही है। वहीं मुंबई और छत्तीसगढ़ पुलिस भी इस केस की जाँच में जुटी है।

महादेव ऐप का सालाना कारोबार करीब 20 हजार करोड़ रुपए का बताया जाता है। दुबई से इसका संचालन होता था। अधिकांश यूजर छत्तीसगढ़ के बताए जाते हैं। लेनदेन के लिए बेनामी खाते का इस्तेमाल किया जाता है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी इस मामले में गंभीर आरोप हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रवि उप्पल के खिलाफ ED के अनुरोध पर इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। ED ने इंटरपोल को बताया था कि उप्पल ने बिना भारत की नागरिकता छोड़े ही वनुआतु के पासपोर्ट प्रयोग किया है। उप्पल की गिरफ्तारी के बाद उसे भारत लाने के तैयारियाँ शुरू कर दी गई है। उससे पूछताछ में कई अन्य अहम जानकारियाँ सामने आ सकती हैं।

ED ने अपनी चार्जशीट में रवि उप्पल के अलावा सौरभ चंद्राकर को भी आरोपित किया था। सौरभ महादेव ऐप का प्रमोटर और मामले का मास्टरमाइंड बताया जाता है। सौरभ के खिलाफ भी इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर रखा है और उसकी लोकेशन UAE में बताई जा रही है। रवि उप्पल के बाद अब सौरभ चंद्राकर की भी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। ED ने अदालत से रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी हासिल कर रखे हैं।

बताते चलें कि महादेव सट्टेबाजी ऐप मामला छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों से पहले एक बड़ा मुद्दा बन गया था। इस केस में गिरफ्तार हुए एक आरोपित ने आरोप लगाया था कि कॉन्ग्रेस नेताओं ने ऐप के प्रमोटर से 500 करोड़ रुपए की रिश्वत भी ली थी। मामले के खुलासे के बाद भाजपा ने छत्तीसगढ़ के तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का इस्तीफा माँगा था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जिस चुनाव आयोग को राहुल गाँधी विदेश तक कोसते रहे, ट्रंप ने उसी की तारीफ की: कॉन्ग्रेस को लगी मिर्ची

ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था और फोटो-ID सिस्टम का उदाहरण देते हुए अमेरिका में SAVE America Act पास करने की माँग की।

बंगाल मे शुभेंदु सरकार के 100 दिन पूरे: जानिए ममता राज जाने से राज्य में क्या-क्या हुए परिवर्तन

अब जब बंगाल में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे हो रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि इन 100 दिनों के भीतर बंगाल की तस्वीर कितनी बदली है?
- विज्ञापन -